‘सरकार सिर्फ पैसा बटोरने में लगी है, किसान और आम जनता परेशान है’- INLD सुप्रीमो ओपी चौटाला

ओपी चौटाला ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान अगर खुशहाल है तो देश खुशहाल है। किसानों को उपज का सही भाव नहीं मिल रहा है। किसानों को मेहनत का भाव नहीं मिलता है। गन्ना पैदा करने वाले किसानों को उसका पैसा नहीं मिलता गन्ना खरीदने वालों को गन्ने से जो चीनी पैदा होती है उसके दाम नहीं मिलते। शुगर मिलों का भुगतान भी बकाया है। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बीजेपी-जेजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। ओपी चौटाला ने कहा कि बीजेपी आज देश के भाईचारे को खराब कर रही है। इसी के साथ सरकार देश की जनता का टैक्स अमीरों को दे रही है।

ओपी चौटाला ने कहा कि इसके चलते देश आज कर्जवान हो गया है। जो बच्चा पैदा होता है वो अपने ऊपर हजारों करोड़ का कर्ज अपने ऊपर लेकर आता है। कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार का कर्ज की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। सरकार सिर्फ पैसा बटोरने में लगी है

‘किसानों को नहीं मिल रहा सभी भाव’

ओपी चौटाला ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान अगर खुशहाल है तो देश खुशहाल है। किसानों को उपज का सही भाव नहीं मिल रहा है। किसानों को मेहनत का भाव नहीं मिलता है। गन्ना पैदा करने वाले किसानों को उसका पैसा नहीं मिलता, गन्ना खरीदने वालों को गन्ने से जो चीनी पैदा होती है उसके दाम नहीं मिलते। शुगर मिलों का भुगतान भी बकाया है।

ओपी चौटाला ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही है। न ही किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। ओपी चौटाला ने कहा कि पिछले साल अच्छी बारिश के चलते बाजरा बहुत ज्यादा पैदा हुआ था लेकिन सरकार ने MSP के बावजूद भी खरीद नहीं की।

‘किसानों का नुकसान नहीं होने दिया’

ओपी चौटाला ने कहा कि जब इनेलो की सरकार थी तो हमने पड़ोसी राज्यों का भी बाजरा खरीद था। सरकार का जरूर नुकसान हुआ लेकिन हमने किसानों का नुकसान नहीं होने दिया। चौटाला ने कहा कि आज मंडियों में खरीदार नहीं हैं। इस कारण किसान और व्यापरी दोनो कर्जवान हो रहे हैं।

मंडियों की स्थिति पर ओपी चौटाला ने कहा कि मंडियों में पानी भरा है और किसानों का उत्पादन खराब हो रहा है। इससे व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस, बीजेपी की सरकारों ने कभी मंडियों पर ध्यान नहीं दिया। बाढ़ के चलते बर्बाद हुई फसल पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

‘हमारी तीन माताएं हैं…’

ओपी चौटाला ने कहा कि हमारी 3 माताएं हैं, भारत माता, गौ माता और जन्म देने वाली माता लेकिन इन तीनों का हाल बुरा है। सतापक्ष महिलाओं का अपमान करने वाले का समर्थन करती है। हालात आज सरकार के खिलाफ हैं। जनता मानती है कि आज प्रदेश का कोई भला कर सकता है तो वो INLD है। आज सरकार से सभी वर्ग दुखी हैं। लोगों की इच्छा के अनुसार हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की है।

क्या चुनाव लड़ेंगे ओपी चौटाला?

महागठबंधन में इनेलो के शामिल नहीं होने पर ओपी चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राज्य स्तरी की पार्टी है। हम क्षेत्रीय पार्टी हैं। हम अपने स्तर पर फैसला कर रहे हैं। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जब चुनाव होंगे परिवर्तन आएगा। इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये होगी और जो पेंशन कटी है वो ब्याज सहित मिलेगी। इनेलो की सरकार बनने पर हर घर सिलेंडर और गृहणी को 1100 रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता 21,000 रुपये मिलेगा।

चुनाव लड़ने के सवाल पर ओपी चौटाला ने कहा कि अगर मेरी पार्टी कहेगी तो मैं जरूर इलेक्शन लड़ूंगा। मुझे किसी भी सामान्य हल्के से पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो मैं लड़ूंगा।

× Chat with Us!