गर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में बढ़ते तापमान का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो जल्दी पेट संबंधित बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। गर्मियों में पेट को दुरुस्त रखने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद मिलती है। नींबू पानी में कार्ब्स, प्रोटीन, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम, विटामिन ई, फोलेट आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भी
नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना आदि को दूर करने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। आगे लेख में जानेंगे पेट के लिए नींबू पानी के अन्य फायदेगर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में बढ़ते तापमान का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो जल्दी पेट संबंधित बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। गर्मियों में पेट को दुरुस्त रखने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी में विटामिन
सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद मिलती है। नींबू पानी में कार्ब्स, प्रोटीन, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम, विटामिन ई, फोलेट आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भी नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना आदि को दूर करने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। आगे लेख में जानेंगे पेट के लिए नींबू पानी के अन्य फायदे
———————————————————————————————————————————————-
पेट में गैस की परेशानी – पेट में गैस की समस्या होने पर नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी में हाइड्रोक्लोरिक एसिड होता है। इससे गैस की समस्या दूर होती है।
कब्ज होने पर – नींबू पानी का सेवन करने से व्यक्ति का हाजमा सही रहता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। गर्मियों के मौसम में पेट में दर्द, एसिडिटी, खट्टी डकार, पेट में ऐंठन आदि समस्याओं को दूर करने के लिए एक गिलास पानी में नींबू का रस और काला नमक डालकर पी लें।
शरीर डिटॉक्स होता है – नींबू पानी का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है। इसका सेवन करने से पेट और आंतों की सफाई हो जाती है। पेट से साफ करने के लिए हर दिन नींबू पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
उल्टी-मतली को रोकने के लिए – नींबू में मौजूद विटामिन और प्रोटीन की मदद से उल्टी और मतली जैसे लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है। वहीं, कई लोगों को गर्मी के मौसम में उल्टी आती है। ऐसे में एक गिलास नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है।
————————————————————————————————————————————————————–
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। ज्योतिकण इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
——————————————————————————————————————————————————————-