राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल में इस बार भी बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेंगे रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकते हैं। उनकी पैरोल मंजूर हो गई है , वे एक माह की स्थाई पैरोल पर यूपी के बागपत बरनावा आश्रम में रहेंगे , पुलिस वीरवार या शुक्रवार को रामरहीम को जेल से आश्रम छोड़कर आ सकती है | डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह का अगस्त माह में अवतार माह मनाया जाता है, जिसे डेरे के अनुयायी धूमधाम बड़े स्तर पर मनाते हैं। 15 अगस्त को बरनावा आश्रम में बड़ा आयोजन होने की भी चर्चाएं है , जिसमे डेरा प्रमुख के मौजूद रहने की पूरी उम्मीद है 

× Chat with Us!