गर्मी में गोंद कतीरा खाने मिलेंगे ये फायदा

गर्मी के दिनों में लोग ऐसी चीजें सेवन करना पसंद करते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए, ऐसे में अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है जी हां क्योंकि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, साथ ही गोंद कतीरा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है  गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, लू से बचाव होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है क्योंकि गोंद कतीरा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं गर्मी में गोंद कतीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं

गर्मी में गोंद कतीरा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे:- 

लू से होता है बचाव :- गर्मी के दिनों में अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही गोंद कतीरा का सेवन करने से लू से भी बचाव होता है

मुंह के छाले होते हैं दूर :- गर्मी के दिनों में पेट की गर्मी के कारण मुंह में छाले की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है, जिससे छाले की समस्या भी दूर होती है

हाथों-पैरों की जलन को करे दूर :- गर्मी के दिनों में हाथों-पैरों में जलन की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी ठंडी तासीर शरीर की गर्मी को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे जलन की समस्या दूर होती है

वजन घटाने में सहायक:- गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट:- कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद:- गर्मी के दिनों में अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गोंद कतीरा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कमजोरी होती है दूर :- कमजोरी और थकान महसूस होने पर गोंद कतीरा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि गोंद कतीरा में मौजूद तत्व शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।

———————————————————————————————————————————————————————

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। ज्योतिकण इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

× Chat with Us!