जैन संगठन का जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, सरकार से की यह अहम मांग

जैन संगठन का जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, सरकार से की यह अहम मांग

(अम्बाला ज्योतिकण ) विश्व जैन संगठन द्वारा झारखंड मे स्तिथ सर्वोच्च जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को बिना जैन समाज की सहमति लिए वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित कर जैन तीर्थ की स्वतंत्र पहचान और पवित्रता नष्ट करने वाली केंद्रीय वन मंत्रालय की अधिसूचना रद्द कराने हेतु जंतर मंतर, दिल्ली पर विशाल प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर विश्व जैन संगठन द्वारा आयोजित विशाल विरोध सभा में संगठन के अध्यक्ष श्री संजय जैन ने बताया कि केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018-19 में तत्कालीन रघुबर दास की झारखंड सरकार की अनुसंशा पर बिना जैन समाज की सहमति लिए और अंतिम अधिसूचना से पूर्व लोगो की आपत्ति या सुझाव हेतु कम से कम दो अखवारों में सार्वजानिक रूप से प्रकाशित किये बिना सर्वोच्च जैन तीर्थ को वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित करने वाली अधिसूचना को रद्द कर सम्पूर्ण पारसनाथ हिल और मधुबन क्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त पवित्र “जैन तीर्थस्थल” घोषित कराने हेतु केंद्र सरकार और झारखंड सरकार को किये गए निवेदन पर कोई कार्यवाही न किये जाने के विरोध में आज 6 जून को जैन समाज द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया।

जैन संत पूज्य श्री योग भूषण जी महाराज, परम श्रद्धेय श्री विवेक मुनि जी महाराज, श्री सौरभ सेन स्वामी जी ने झारखण्ड सरकार से जैन सिद्ध क्षेत्र के वंदना मार्ग पर अनाधिकृत अतिक्रमण से मुक्त करवाने और वन मंत्रालय द्वारा जैन तीर्थ को वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित कर क्षेत्र की स्वतंत्र पहचान नष्ट करने वाली अधिसूचना को रद्द करने की मांग की।

× Chat with Us!