अम्बाला शहर विधानसभा के लोग अब अपने विधायक की छवि को देखते है मुन्ना भाई टइइर के संजय दत्त वाली

अम्बाला शहर विधानसभा के लोग अब अपने विधायक की छवि को देखते है मुन्ना भाई टइइर के संजय दत्त वाली

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के पहली बार विधायक बनने के बाद सोच कुछ और थी लेकिन दूसरी बार विधायक बनने के बाद उनकी सोच में दिन और रात का बदलाव आया और वो जनता के प्रति समर्पित हो गए। जनता को ही अपना सबकुछ मान लिया और उनका मानवीय चेहरा 2020 में कोरोना महामारी की पहली लहर में देखने को मिला। उस लहर में उनका समर्पण लोगों के प्रति राम हनुमान जैसा था। असीम गोयल अब लोगों के होकर रह गए हैं। राजनीति से ऊपर उठकर अम्बाला का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखना और अम्बाला की जनता की सेवा करना उनका संकल्प हो गया। आज उनके दरवाजे पर कोई जाए उसको ऐसा नहीं लगता कि वह विधायक के निवास पर है। असीम गोयल के निवास से अब कोई निराश नहीं जाता हर पीड़ित को इंसाफ मिलता है।

कोई छोटा काम लेकर आए या बड़ा सबकी सुनी जाती है, सबके दुख हरे जाते हैं। और दूसरी लहर में भी अपनी जान की परवाह नहीं की। जिसको आॅक्सीजन कंस्टेÑेटर हों या दवाईयों की किट, लोगों को काढ़ा पिलाने की बात हो एक पैर पर रहे। डॉक्टरों को हस्पतालों में जाकर अपने हाथों में चाय परोसी, शहर के सरकारी व प्राइवेट हस्पतालों में जाकर कोविड मरीजों की सहायत की हालचाल जाना। और सबसे बड़ा काम लोगों को बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए टीका है जिंदगी अभियान चलाया और जिसमें अम्बाला शहर ने हरियाणा में बाजी मारी। अब अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के लोग असीम गोयल को विधायक के रूप में नहीं बल्कि मुन्ना भाई एमबीबीएस के संजय दत्त की तरह देखते हैं। और अधिकारी व विपक्ष असीम गोयल की समाजसेवी सोच का कायल है।

× Chat with Us!