कार्यकर्ताओं को मुझसे कितना प्यार है जेल से रिहाई के बाद दिखा : ओमप्रकाश चौटाला

ओपी चौटाला जेल से हुए रिहा, चौटाला ने बताया कार्यकतार्ओं को अपनी जान

अम्बाला  (ज्योतिकण न्यूज) :  इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की औपचारिक रूप से रिहाई हो गई है। ओम प्रकाश चौटाला जेल से बाहर आ चुके हैं और कार्यकतार्ओं के साथ अपने गुरुग्राम स्थित फार्म हाउस पर जा चुके हैं। ओपी चौटाला के साथ उनके पोते कर्ण सिंह चौटाला मौजूद हैं। वहीं प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकतार्ओं ने ओपी चौटाला का भव्य स्वागत किया। माना जा रहा है कि ओपी चौटाला अपने फार्म हाउस पर कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। उनकी बदौलत सत्ता मिलती है। उनके लिए ही वो जेल में सजा काट कर आए हैं, अगर भविष्य में जाना पड़े तो भी फरेज नहीं है। चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता उनकी जान है। उनके लिए वो किसी से भी टकरा सकते हैं। आज कार्यकतार्ओं ने भी दिखा दिया है कि वो मुझसे कितना प्यार करते हैं।