पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने दावा किया 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की होगी शानदार वापसी हरियाणा में 2024 में कांग्रेस सरकार का बनना तय, भाजपा 2024 में 2-3 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): पूर्व केंद्रीय मेंत्री एवं अम्बाला एवं सिरसा की सांसद रही वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने आज ज्योतिकण से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि चाहे केंद्र में भाजपा हो या हरियाणा में। जनता के साथ दोनों सरकारों ने अति कर दी। कुमारी शैलजा ने कहा कि मोदी व खट्टर भूल गए दुनिया में अति किसी भी चीज की खतरनाक होती है। जनता द्वारा चुनी सरकार आज जनता व देश के किसानों को पैरों तले रौंद रही है।
कुमारी शैलजा ने कहा कि आज देश में हिटलर शाही है। मात्र भाजपा के सात साल के शासन से ही देश की जनता परेशान हो चुकी है। चारो तरफ हाहाकार मची हुई है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। और भाजपा ना केवल किसान विरोधी बल्कि समाज के हर वर्ग को दुखी कर रही है। कुमारी शैलजा ने दावा किया है कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में ना केवल 2024 में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा बल्कि हरियाणा में भाजपा 2024 में 2-3 सीटों में सिमट जाएगी।