भारती अरोड़ा ने कोरोना की पहली लहर में गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर कबूतरबाजों व नशा तस्करों पर कसा था शिकंजा, आईजी भारती अरोड़ा ने कहा हरियाणा पुलिस ने कोरोना महामारी में जान की परवाह ना करते हुए दिन रात अपनी सेवाएं दी
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): अम्बाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा को आज एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदु तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य व आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव रंजन आजाद ने समाज से नशा व अपराध के खात्मे की मुहिम चलाने पर सम्मानित किया। भारती अरोड़ा को आज एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व हिंदु तख्त ने माता की चुनरी, दोशाला व राधा कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश शर्मा, फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत सिंह मानकपुर, नवरत्न गर्ग व अश्वनी गोयल मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भारती अरोड़ा ने हमेशा पुलिस की छवि को मजबूत किया और चाहे नशा तस्कर हों या अपराधी या कबूतरबाज यह हमेशा भारती अरोड़ा के निशाने पर रहे हैं और जब भारती अरोड़ा करनाल रेंज की आईजी थी तब उन्होंने पूरे हरियाणा से कबूतरबाजों को बेनकाब कर निर्दोश लोगों को उनसे बचाया था।
और तकरीबन 600 कबूतरबाजों को जेल में बंद कर इतिहास रचा था। शांडिल्य ने कहा कि कोरोना के पहले चरण में गृह मंत्री अनिल को शिकायत मिली थी कि कोरोना महामारी में कबूतरबाजों द्वारा विदेशों में भेजे लोगों को जेलों में सड़ना पड़ रहा है जिसके बाद अनिल विज ने आईजी भारती अरोड़ा के नेतृत्व में कबूतबाजों के खिलाफ एसआईटी गठित की थी। भारती अरोड़ा ने आज एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया, हिंदु तख्त व ब्राह्मण महापंचायत के पदाधिकारियों से चर्चा की और कहा कि उनका यही उद्देश्य है कि समाज में पुलिस की छवि ओर मजबूत हो और उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि जो नशा तस्करों के खिलाफ उनकी मुहिम जारी है वह जारी रहेगी। भारती अरोड़ा ने यह भी कहा कि वह पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगी। अगर कोई भी पुलिस अधिकारी व कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया वह माफ नहीं होगा।
भारती अरोड़ा ने कहा कि उन्हें हरियाणा पुलिस पर गर्व है जो कोरोना काल में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने जान की परवाह ना करते हुए सेवाएं दी उससे पुलिस की छवि जनता में मजबूत हुई। भारती अरोड़ा जो अम्बाला की एसपी भी रही और अब आईजी अम्बाला रेंज के पद को सुशोभित कर रही हैं। जो धार्मिक प्रवृति की हैं। उन्होेंने आए शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि कोरोना की तीसरी लहर की चर्चाएं चल रही है उसको लेकर भी पुलिस विभाग तैयार है और लोगों की जिंदगी बचाना ही पुलिस का मुख्य उद्देश्य रहेगा।