बतौर कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा जमीनी स्तर पर कार्यकर्त्ताओं को दे रही है पूरा सम्मान !

घमंड से कोसों दूर है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा !

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अम्बाला व सिरसा की सांसद रही वर्तमान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा जबसे कांग्रेस अध्यक्ष बनी है हरियाणा का जमीनी कांग्रेस कार्यकर्त्ता और ऐसे कार्यकर्त्ता जिनके खून में कांग्रेस है उनको कुमारी शैलजा से पूरा सम्मान मिल रहा है। श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की पारिवारिक सदस्य कुमारी शैलजा से घंमड कोसो दूर है और उनकी पार्टी के प्रति दूरदर्शी सोच है। कुमारी शैलजा जबसे कांग्रेस प्रधान बनी है तबसे हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। जात पात से ऊपर उठकर हर वर्ग का सम्मान करना और कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में कैसे आए, कांग्रेस वर्कर को सम्मान कैसे मिले और मजबूत ढंग से सरकार की जनविरोधी नीतियों कैसे उठाया जा सके इस पर कुमारी शैलजा हर वक्त गंभीर रहती हैं। जबसे शैलजा कांग्रेस अध्यक्ष बनी है पार्टी के तमाम धड़े उनके पार्टी नेतृत्व से संतुष्ट है और सबसे अहम बात यह है कि कांग्रेस शैलजा है और शैलजा कांग्रेस है। शैलजा कभी अपने आप को कांग्रेस से बड़ा नहीं मानती यही कारण है कि हरियाणा में एक मात्र कुमारी शैलजा ऐसी नेता है जिन्हें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तीनों पसंद करते हैं और उनकी पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान करते हैं।

× Chat with Us!