केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया व विधायक असीम गोयल ने पालिका विहार में किया भव्य व्यायाम शाला का उद्घाटन
कटारिया ने भावुक होकर कहा- उसने कभी अपने वोटर अपने समर्थक को धोखा नहीं दिया और ईमानदारी से राजनीति की
1966 के बाद असीम पहले अम्बाला शहर के विधायक बने जो अम्बाला शहर के लिए विकास पुरुष साबित हुए
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : शिव रंजन केंद्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया व अम्बाला शहर के दूसरी बार विधायक असीम गोयल ने आज अम्बाला शहर के पालिका विहार में भव्य व्यायामशाला का उद्घाटन किया। पालिका विहार पहुंचने पर राजेंद्र वशिष्ट, वीरेश शांडिल्य, पीके अग्रवाल, जगमोहन सिंह जोली, सन्नी आनन्द, आरएस वालिया, प्रदीप सेठी, सुरेश शर्मा, एसके शर्मा, कमलप्रीत सभ्रवाल, वासु रंजन, शिव रंजन, एडवोकेट महेश बत्रा, गुलशन भाटिया, कुलदीप आनन्द, अश्वनी शर्मा, मोहिंद्र मरवाहा, कुलविंद्र भाटिया, नवीन सेठी, अजीत सिंह सहित दर्जनों ने रत्न लाल कटारिया व असीम गोयल का पुष्प गुच्छे देकर स्वागत किया। इस अवसर पर रत्न लाल कटारिया व असीम गोयल ने व्यायामशाला की पट्टी का परदा उठाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रत्न लाल कटारिया ने कहा जब तक मैं दिल्ली बैठा हुं तब तक अम्बाला शहर के विकास के लिए पैसे की कोई कमी आने नहीं दूंगा।
उन्होंने कहा हरियाणा बनने के बाद असीम गोयल पहले ऐसे विधायक हैं जो हर वक्त अम्बाला शहर में चहुंमुखा विकास देखना चाहते हैं। असीम गोयल ने कहा कि वह देश के मानचित्र पर अम्बाला का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखेंगे और जल्द ही व्यायामशाला के ऊपर भी निर्माण होगा चाहे उसमें कितना ही खर्च आए। उन्होंने साथ ही कहा कि वह 20 पार्षद व 1 मेयर नहीं बल्कि अपने जैसे 21 और एमएलए चाहते हैं। इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने रत्न लाल कटारिया से कहा कि आप मोदी जी के नवरत्न हैं और असीम गोयल को हरियाणा सरकार में मंत्री बनवाएं। असीम गोयल का कोरोना काल में राजनीति से ऊपर उठकर देश की जनता ने मानवता का चेहरा देखा। इस अवसर पर आरएस वालिया ने रत्न लाल कटारिया व असीम गोयल को सरोपा दिया व वीरेश शांडिल्य ने केंद्रीय मंत्री कटारिया व असीम गोयल को माता रानी की प्रतिमा व दोशाला दी। इस अवसर पर असीम गोयल के साथ पूर्व मेयर मल, रितेश गोयल, टोनी गोयल, मंदीप राणा, देवेंद्र लक्की, अमन सूद, पूर्व पार्षद राजेश गोयल, अर्चना छिब्बर, गुलशन सोनू सहित भाजपा के दर्जनो पदाधिकारी मौजूद थे।