मेयर पद के लिए कांग्रेस दर्शना मेहता को चुनावों में उतार सकती हैं कांग्रेस !

कांग्रेस उतार सकती है दर्शना मेहता को !

बणिया समाज से कांग्रेस मेघा गोयल पर भी खेल सकती है दाव !

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : कांग्रेस ने अभी निगम चुनावों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले लेकिन पुख्ता जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पूर्व पार्षद दर्शना मेहता व बणिया समाज से मेघा गोयल जो इशु गोयल की धर्म पत्नी है  दोनों में से कांग्रेस किसी एक को मेयर पद के लिए मैदान में उतार सकती है।  दर्शना मेहता कांग्रेस के जिला संयोजक राजेश मेहता की माता हैं वहीं मेघा गोयल इशु गोयल की पत्नी है व अनिल गोयल पानीपतिया की पुत्रवधु हैं दोनों की छवि इलाके में अच्छी है और दोनों को कांग्रेस वर्करों व कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा का आशीर्वाद प्राप्त है दोनों ही मेयर पद के सशक्त दावेदार हैं समाज में अच्छी छवि है दोनो ही समाज के लिए उपलब्ध है। वहीं कांग्रेस में कई और भी मेयर पद के दावेदार हैं जिनमें पवन अग्रवाल डिम्पी, मिथुन वर्मा की धर्म पत्नी, सन्नी मोखा की धर्म पत्नी, धर्मपाल चड्डा की धर्म पत्नी भी मेयर पद का कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने के दावेदार हैं लेकिन यह दोनो नाम आगे चल रहे हैं।
× Chat with Us!