निगम चुनाव: मुझे बनाने हैं अम्बाला शहर में विकास के लिए अपने जैसे 21 और विधायक : MLA गोयल

असीम गोयल का निगम चुनावों से पहले बड़ा ब्यान, मुझे बनाने हैं अम्बाला शहर में विकास के लिए अपने जैसे 21 और विधायक

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : अम्बाला शहर के दूसरी बार बने भाजपा विधायक असीम गोयल ने अम्बाला शहर की जनता को निगम चुनावों से पूर्व भावुक होकर ब्यान दिया कि वह अम्बाला की तस्वीर देश के मानचित्र पर रोशन करना चाहते हैं। अम्बाला शहर को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं। अम्बाला शहर में विकास की गंगा बहाना चाहते हैं। इसलिए मुझे 20 पार्षद व एक मेयर नहीं बनाना बल्कि अपने जैसे 21 और विधायक बनाने हैं। तांकि अम्बाला शहर का नाम लोग गौरव से लें। असीम गोयल आज ज्योतिकण से विशेष बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अम्बाला शहर को पिछड़ा हुआ क्षेत्र बताया जाता था लेकिन पिछले 6 साल में अम्बाला शहर की जनता के आशीर्वाद से अम्बाला शहर की तस्वीर बदलने का काम किया और उन्होंने अम्बाला की जनता से भावुक अपील की कि उन्हें एक मेयर व 20 पार्षद नहीं बनाने बल्कि अपने जैसे 21 एमएलए बनाकर एक इतिहास रचना है। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल पड़े हैं चार साल में अम्बाला शहर के लिए वो कर दूंगा जो 1966 के बाद हरियाणा बनने के बाद अम्बाला के लिए किसी राजनेता ने नहीं किया। असीम गोयल ने कहा उनका सपना है कि अम्बाला शहर संपन्न बने और उनका सपना है कि अम्बाला में आईएमटी बने और इस सपने को साकार करके रहेंगे।
उन्होंने अम्बाला की जनता से अपील की, आवाहन किया, बिनती की कि जैसे 2019 में मुझे दूसरी बार चुना उसी तरह निगम चुनावों में उन्हें 20 सदस्य व एक मेयर दें और यह सोचकर भाजपा के निगम सदस्य व मेयर बनाए कि असीम गोयल की तरह 21 और विधायक बनाने हैं। मैं भाजपा सरकार से अम्बाला शहर के विकास के लिए, अम्बाला के उज्जवल भविष्य के लिए पैसा लाऊंगा और यह मेरे अन्य 21 विधायक अम्बाला शहर नगर निगम में बैठकर अम्बाला को खुबसूरत बनाने का काम करेंगे। और जैसे लोग देश के पर्यटक स्थलों में जाते हैं वैसे ही लोग अम्बाला शहर में भी पर्यटन स्थल सोचकर घुमने आएंगे। उनका यह सपना नहीं बल्कि उनका यह संकल्प है कि अम्बाला शहर का नाम देश में गर्व से लिया जाएगा। इसके लिए अम्बाला शहर की जनता भाजपा को वोट दे।
× Chat with Us!