भाजपा,कांग्रेस,अकाली दल से जनता चाहती मुक्ति,2022 में बनेगी आप सरकार:डॉ. आहलुवालिया

भाजपा कांग्रेस अकाली दल से पंजाब की जनता चाहती है मुक्ति और केजरीवाल के नेतृत्व में 2022 में ‘आप’ की सरकार बनना तय : डा. सन्नी

अम्बाला(ज्योतिकण न्यूज) : आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला मोहाली के अध्यक्ष डॉक्टर सन्नी आहलुवालिया ने आज ज्योतिकण से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा की नीतियों से खफ है और कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारी चरम सीमा पर है। डॉक्टर सन्नी सिंह आहलुवालिया ने दावा किया कि 2022 में पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा का विकल्प बनाकर पेश करेगी।

डॉक्टर आहलुवालिया ने दावा किया कि 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और सरकार बनते ही पंजाब से भय, भ्रष्टाचार और वीआईपी कल्चर खत्म होगा और पंजाब में किसानों को उनका पूरा हक मिलेगा। साथ ही सन्नी सिंह ने कहा जो उन्हें मोहाली जिला का इंचार्ज बनाया मोहाली में अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर जिला मोहाली में सभी विधानसभा सीटों पर जीत दिलाई जाएगी।

× Chat with Us!