असीम गोयल के आशीर्वाद से अशोक कक्कड़ बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष || JYOTIKAN WEB TV

असीम गोयल के आशीर्वाद से अशोक कक्कड़ बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, कक्कड़ का दावा- उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित


अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : समाजसेवी एवं पंजाबी बिरादरी में मजबूत पकड़ रखने वाले और योग गुरु बाबा रामदेव के अति विश्वसनीय अशोक कक्कड़ को अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के आशीर्वाद से भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अशोक कक्कड़ वर्षों से आरएसएस व पार्टी में कार्य कर रहे हैं। अशोक कक्कड़ के मंडल उपाध्यक्ष बनने पर आज जगाधरी गेट पर भाजपा वर्करों ने लड्डू बांटे और मुख्यमंत्री खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज व अम्बाला शहर के दूसरी बार विधायक गोयल का आभार व्यक्त किया।

अशोक कक्कड़ नियुक्ति के बाद हरियाणा के सीएम खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज व अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर ज्योतिकण से बातचीत करते हुए अशोक कक्कड़ ने कहा कि जो पार्टी ने जिम्मेवारी दी है उस पर खरा उतरुंगा और टीम सहित बरौदा उपचुनाव में कार्य करुंगा और वहीं अशोक कक्कड़ ने कहा बरौदा उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।

उन्होंने कहा भाजपा पार्टी नहीं बल्कि एक सोच है जिस भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में देश को बुलंदियां दी है। उन्होंने कहा चाहे किसान हो या जिमीदार, मजदूर हो या कमेरा वर्ग, मीडिया परिवार हो या अपर मीडियम हो लोअर मीडियम हर व्यक्ति आज मोदी के नेतृत्व में राम राज महसूस कर रहा है।

कक्कड़ ने असीम गोयल का आभार व्यक्त किया जो उन्होंने उन पर विश्वास जताया।

× Chat with Us!