बरौदा का रण कुरुक्षेत्र जैसा,भाजपा के पांडव योगेश्वर की जीत निश्चित: गृहमंत्री अनिल विज

बरौदा का रण कुरुक्षेत्र जैसा होगा और भाजपा के पांडव योगेश्वर की जीत निश्चित , देश की जनता मोदी को संकट मोचक मानती है : विज

वीरेश शांडिल्य

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बरौदा उपचुनाव का रण कुरुक्षेत्र महाभारत के रण जैसा होगा। और भाजपा के पांडव योगेश्वर दत्त की जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता यह समझ चुकी है कि नरेंद्र मोदी इस देश के संकट मौचक हैं और हनुमान जी का अवतार बनकर लोगों के संकट हर रहे हैं। अनिल विज ने कि भारत की 132 करोड़ जनता यह समझ चुकी है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है जहां अमेरिका जैसे देश भी कोरोना महामारी में अपने लोगों को बचा नहीं पाए वहीं प्रधानमंत्री ने आर्थिक नुक्सान की परवाह ना करते हुए हिंदुस्तान के लोगों की जान बचाने का काम किया और आज बच्चा बच्चा इस बात को महसूस कर रहा है। गृह मंत्री अनिल विज आज ज्योतिकण से विशेष बातचीत कर रहे थे और उन्होंने दावा किया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर आदमी की जुबान पर एक ही बात है कि मोदी हिंदुस्तान की 132 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा समुचा विपक्ष यह मान चुका है कि मोदी के नेतृत्व में देश बदला है लेकिन इस हकीकत को विपक्ष अपने मुंह से बोलकर अपनी दुकानदारी बंद नहीं करवाना चाहता। उन्होंने कहा जो फैसला जम्मू कश्मीर से 376 खत्म करके लिया वह 1947 के बाद कोई सरकार नहीं ले सकी। ऐसा लगता है कि जैसे भगत सिंह के रुप में, सुभाष चंद्र बोस के रुप में, चंद्र शेखर आजाद के रुप में और सरदार पटेल के रुप में मोदी देश का नेतृत्व करने आए हैं।

 

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा मोदी इस युग के अवतार हैं और दानवों व कौरवों का अंत करने के लिए मोदी ने प्रधानमंत्री के रुप में अवतार लिया है। वहीं हरियाणा में बरौदा उपचुनाव को लेकर भी अनिल विज ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा बरौदा में चौधर की लड़ाई नहीं लड़ रही बल्कि प्रदेश को मजबूत करने की लड़ाई लड़ रही है, हरियाणा प्रदेश को भाजपा बेरोजगारी मुक्त करना चाहती है, प्रदेश को 6 साल में भाजपा ने विकास की दृष्टि से देश का पहला राज्या बनाया जबकि कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आज तक मूछ की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा पार्टी ने उन्हे स्टार प्रचारक बनाया और वह मोदी के आर्शीवाद से ओलोम्पिक खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले योगेश्वर दत्त के लिए उपचुनाव में महाभारत के युद्ध की तरह काम करेंगे। और तमाम कौरवों का अंत करेंगे। अनिल विज ने योगेश्वर दत्त की जीत को निश्चित बताया और बताया कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष औंधे मुंह गिरेगा

× Chat with Us!