BJP की ट्रैक्टर रैली में कार्यकर्ता की मौत,चढूनी ग्रुप के 25 प्रदर्शनकारियों पर हत्या का मामला दर्ज

BJP की ट्रैक्टर रैली में कार्यकर्ता की मौत,चढूनी ग्रुप के 25 प्रदर्शनकारियों पर हत्या का मामला दर्ज

अंबाला (ज्योतिकण डेस्क): अंबाला के नारायणगढ़ में केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी की कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्‍टर रैली निकली तो रास्ते में भारतीय किसान यूनियन ने रैली का घेराव कर जोरदार विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन एक तरफ अड़ी रही, वहीं पुलिस कोशिशें करती रही कि रैली आगे बढ़े। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ता की तबीयत ट्रैक्टर पर बैठे-बैठे बिगड़ गई, उन्हें ट्रैक्टर से उतार अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहीं उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है मृतक भरत सिंह की उम्र करीब 70 साल थी और उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई। वहीं भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने कहा कि चढूनी ग्रुप ने भरत सिंह की हत्या की। उन्होंने कहा कि चढूनी ग्रुप, कांग्रेस व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के गुंडों ने रैली पर पत्थर बरसाए और डंडे मारे व रैली में हिस्सा ले रहे किसानों को धक्के देकर निचे उतारा, यह निंदनीय है। इस मामले में मृतक किसान के परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने इस मामले में चढूनी ग्रुप के लगबघ 25 प्रदर्शनकारियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

× Chat with Us!