हरियाणा विधानसभा के 3 दिन की कार्यवाही का लेखा जोखा, कुल 9 विधेयक हुए पारित

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मानसून सत्र की कार्यवाही पर जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का मानसून सत्र तीन दिन का रहा है। उन्होंने मीडिया के सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस बार तीन दिन के सत्र में 19 घंटे 36 मिनट कार्यवाही चली, जिसमें 89 सदस्य शामिल हुए थे। सदन की कार्यवाही में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर दो दिन अवकाश पर थे और एक दिन एब्सेंट रहे है।

15 घंटे चला था पिछला मानसून सत्र

उन्होंने बताया कि 2022 का मानसून सत्र 15 घंटे 12 मिनट चला था और 2021 में 15 घंटे 34 मिनट चला था। मानसून सत्र में चंद्रयान की सफलता पर एक प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसमें वैज्ञानिकों को बधाई दी गई है। वहीं सदन में 2022-23 के लिए तीन विधायक सर्वश्रेष्ठ विधायक बने है। जिनमें असीम गोयल पहले, जोगी राम सिहाग दुसरे और अमित सिहाग तीसरे नंबर पर शामिल है। सभी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उन्होंने बताया कि सत्र में जिन सदस्यों ने चर्चा में शामिल होने की इच्छा जताई सभी को मौका मिला है। सत्र के पहले दिन 17 विधायकों ने शून्यकाल में बोला, जबकि 43 विधायकों सत्र के अंतिम दिन शून्य काल की चर्चा में शामिल हुए। सत्र में 50 कॉलिंग अटेंशन मोशन मिले थे, जिनमें 16 पर चर्चा हुई है। इसमें कई प्रस्ताव को क्लब किए गए यानी विषय 5 हुए हैं। 4 काम रोको प्रस्ताव थे, जिनमें से 2 को कॉलिंग अटेंशन में बदलकर चर्चा हुई है। एक गैर सरकारी प्रस्ताव मिला था, जिसे नामंजूर किया गया है।

9 विधेयक हुए पारित

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नूंह हिंसा और CET पर विपक्ष ने चर्चा की मांग की, लेकिन नियम 212 के तहत मंजूरी नहीं दी गई क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन था। सदन में इस बार 9 विधेयक पारित हुए है। सत्र में कुल विजिटर्स की संख्या 1076 रही है। इसमें नियम में बदलकर कार्यवाही को एक घंटे देखने की अनुमति थी ताकि सभी को मौका मिले।

गुजरात के दो अधिकारी भी थे शामिल

ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस बार विधानसभा में कार्यशैली देखने के लिए गुजरात विधानसभा के दो अधिकारी भी रहे। स्पीकर ने कहा जो भी विधायी कामकाज हुआ है वो नियम के मुताबिक हुआ है। सदन कन्वेंशन और नियम से ही चलता है। रिपिल ऑफ बिल पर सदन में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एतराज किया था। स्पीकर ने कहा आज मुझे उप मुख्यमंत्री ने फोन करके बोला है मैं सही था वे (डिप्टी सीएम) गलत थे।

 

 

× Chat with Us!