अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन

गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया। इतना ही नहीं रात्रि तापमान भी लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

लू चलने से लोगों को आंखों और त्वचा पर जलन का अहसास हुआ। गर्मी के सितम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यही नहीं गर्मी बढ़ने से पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। इनके तापमान को सामान्य रखने के लिए पंखे भी ऑटोमेटिक तरीके से चलाए जा रहे हैं।

सुबह नाै बजे ही हाल हुआ बेहाल
दिन में सूरज की तेज धूप के साथ ही लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ा। सुबह कामकाजी लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी तो लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के साथ गर्मी हो गई। सुबह 9 बजे ही पसीने छुड़ाने वाली गर्मी रही।

13 जून तक लू चलने का अलर्ट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं। जो गर्म और खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और होने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवा चल सकती है। 14 जून को हवा में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है। इससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाई आने के आसार हैं।

मंगलवार को ऐसा बढ़ा अधिकतम तापमान

समय अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

सुबह 5.30 बजे 31.0

सुबह 8.30 बजे 33.2

सुबह 11.30 बजे 38.8

दोपहर 2.30 बजे 42.4

शाम 5.30 बजे 44.3

जून माह में ऐसी बढ़ी खपत

तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
6 जून 62.03

8 जून 79.77
9 जून 84.56
10 जून 86.00
वर्जन
गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़ रही है। पावर हाउस में बड़े ट्रांसफार्मर पर लगे पंखे तापमान के हिसाब से ऑटोमेटिक तरीके से चल जाते हैं ताकि ट्रांसफार्मर का तापमान सामान्य रखा जा सके। अंबाला सर्कल में बिजली सुचारू रूप से चल रही है।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।

× Chat with Us!