खुशखबरी! केंद्र सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब परिवार वालों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये, जानिए कैसे

खुशखबरी! केंद्र सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब परिवार वालों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये, जानिए कैसे

( अम्बाला ज्योतिकण ) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन दिनों केंद्रीय कर्मचारियों पर सरकार मेहरबान है। केंद्र सरकार की ओर से अब सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर केंद्रीय कर्मचारियों के बाद उनकी फैमिली के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। जिसके तहत अब केंद्रीय कर्मचारियों की फैमिली को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी होने वाली हैं।जानकारी के लिए बता दें कि यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी है और सेंट्रल सिविल सर्विसेज पेंशन 1972 के तहत कवर है, तो अब सरकार के नहीं ऐलान के मुताबिक उनके परिवार को भी फैमिली पेंशन का हिस्सा बनाया जाएगा। गौरतलब है कि रिटायरमेंट के बाद दोनों सदस्य की मौत हो जाती है तो उनके बच्चों (नॉमिनी) को दो पेंशन मिल सकती है। जिसके तहत पेंशन की अधिकतम राशि 1.25 लाख रुपये रहेगी। हालांकि इसके साथ कुछ शर्ते भी लागू होगी।

पेंशन रूल 54(3) के जरिए पहले सदस्य की कर्मचारी की मौत पर उनके बच्चों को फैमिली पेंशन के रूप में 45000 रुपये मिलने का कानून है। यदि बच्चों को दोनों फैमिली पेंशन दी जाती थी तो सब रुल (2) के तहत यह राशि 27000 रुपये होती थी। लेकिन फैमिली पेंशन के नए नियम के अनुसार पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी है और रिटायरमेंट के बाद दोनों की मृत्यु हो जाती है तो 1.25 लाख रुपये की एक पेंशन और दूसरी फैमिली पेंशन 75 हजार की नॉमिनी बच्चों को मिलेगी। सरकार के नए नियम में 2.5 लाख रुपये महीना के हिसाब से फैमिली पेंशन तय की है।

× Chat with Us!