हरियाणा की राजनीति में अम्बाला छावनी से छठी बार विधायक और वर्तमान सूबे के गृह, स्वास्थ्य एवं निकाय मंत्री अनिल विज ने एक अलग पहचान, एक अलग पकड़, एक अलग दृष्टिकोण बनाया और जहां अनिल विज बंसी लाल के बाद विकास पुरुष कहलाने लगे जहां अनिल विज बतौर गृह मंत्री एक जस्टिस के रूप में उभरे यह हरियाणा सरकार या प्रदेश के ब्यूराके्रेट्स में ही चर्चा का विषय नहीं बल्कि विपक्ष भी अनिल विज की इस सोच का लोहा मानती है। जहां अनिल विज एक बेदाग, ईमानदार विधायक व मंत्री की छवि रखते हैं वहीं अनिल विज अब हरियाणा के सर्वमान्य नेता भाजपा के बन गए हैं। उनके दरवाजे पर किसी पार्टी का नेता आए और अपनी बात रखे जहां अनिल विज विपक्षी पार्टी के नेताओं की बात उन्हें गले लगाकर सुनते हैं बल्कि उनका अतिथि आदर भी करते हैं। और उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें इंसाफ देते हैं। बीते मंगलवार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व कृषि मंत्री भजन लाल के बड़े बेटे एवं राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और कालका विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे चंद्रमोहन पंचकूला जिला की समस्याएं लेकर एक डेलीगेशन के रूप में पहुंचे थे जहां अनिल विज ने चंद्रमोहन को बतौर विपक्षी नेता तो सम्मान दिया ही बल्कि चंद्रमोहन को छोटे भाई की तरह सम्मान दिया। उन्हें अपने बराबर कुर्सी दी और उनका मान-सम्मान किया। उनके साथ आए दो दर्जन लोगों का भी मान-सम्मान किया। पंचकूला से आए कांग्रेसी अनिल विज के कायल हो गए। और अनिल विज ने अपनी पार्टी या अपनी सरकार में ही नहीं बल्कि हरियाणा में यह संदेश दिया कि उनके दरवाजे पर किसी भी रूप में फरियादी आए उसकी फरियाद सुनी जाएगी। और जाते जाते चंद्रमोहन ने अनिल विज को कहा कि आप जैसे व्यक्ति को मिलकर आज आत्मा को खुशी हुई।
चंद्रमोहन ने अनिल विज को कहा कि आपसे आज बहुत कुछ सिखने को मिला। अनिल विज के निवास पर चाहे कांग्रेस में शामिल होने के बाद अशोक अरोड़ा आए हों या कोई इनैलो का नेता हो अनिल विज ने हमेशा सम्मान दिया। यही नहीं जब सिरसा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक थी अनिल विज वहां के चेयरमैन थे तो पब्लिक में बैठे ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को अनिल विज ने मंच के ऊपर बुलाकर अपने साथ बिठाया। सारा जिला प्रशासन इस बात से हैरान हुआ कि विपक्ष के विधायक को इतना सम्मान। हाल ही में उनके विधानसभा क्षेत्र अम्बाला छावनी के एक कांग्रेसी नेता ने छावनी के नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए अनिल विज ने तुरंत कांग्रेसी नेता की शिकायत पर नायब तहसीलदार पर केस दर्ज करवाकर संदेश दिया कि भय व भ्रष्टाचार व अधिकारियों की मनमर्जी बर्दाश्त नहीं होगी। अनिल विज अब हरियाणा के सर्वमान्य नेता बन गए हैं। उनका हरियाणा में कोई विकल्प नहीं। आज की डेट में हरियाणा के तमाम छोटे बड़े अधिकारी अनिल विज का लोहा मानने लग गए हैं।