भाजपा के रोड शो से उडी विपक्षियों की नींद,मनोज तिवारी बोले: विकास को रफ्तार देने के लिए खिलाए कमल

विकास को रफ्तार देने के लिए जरूरी है कि नगर निगम में कमल ही खिले : मनोज तिवारी

डा.वंदना शर्मा के लिए रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा के रंग में रंग गया शहर

जपा की जीत सुनिश्चित, विपक्षियों को जमानतें बचाने के लिए करना पड़ेगा संघर्ष :असीम
पंजाबी बिरादरी, मिशन अस्पताल के डॉक्टर सादिक की टीम व मुस्लिम समाज ने दिया समर्थन
अम्बाला शहर (JYOTIKAN.COM) : भाजपा मेयर प्रत्याशी डा.वंदना शर्मा व पार्षदों के लिए वोट की अपील करने पहुंचे दिल्ली भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के रोड़ शो में हजारों की तादात में जनसैलाब उमड़ा। रोड शो में उनके साथ भाजपा मेयर प्रत्याशी डा.वंदना शर्मा व विधायक असीम गोयल का हर जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर समर्थन किया। जोश से लबालब कार्यकत्ताओं व समर्थकों के भारत माता की जयघोष, भारतीय जनता पार्टी व डा.वंदना शर्मा जिन्दाबाद के नारों और हर तरफ भाजपा के झंडे, पोस्टरों व बैनरों से पूरा माहौल भाजपा के रंग में रंग गया।
मनोज तिवारी ने कहा कि अम्बाला के विकास को रफ्तार देने के लिए जरूरी है कि यहां नगर निगम चुनावों में भी कमल ही खिले। उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में भाजपा की लहर है। यहां के भाजपा प्रत्याशियों को जनता अपना आशीर्वाद देकर मेयर व पार्षद चुने। भाजपा नगर निगम क्षेत्र में विकास करवाने व नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के लिए वचनबद्ध है। भाजपा सरकार के पिछले 6 वर्षों के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश-प्रदेश के साथ नगर निगम में भी यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो निश्चित तौर पर क्षेत्र प्रगति की नई बुलन्दियों को हासिल करेगा। उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी डा.वंदना शर्मा व पार्षदों के पक्ष में वोट की अपील की। दुर्गानगर से शुरू हुआ रोड शो, मानव चौंक, कोर्ट रोड़ चौंक, नया पुल, अग्रसैन चौंक, पॉलिटेक्रिक चौंक, पुराना सिविल अस्पताल रोड़, जगाधरी गेट, चौंकी नं.-4, मीरी-पीरी चौंक, गुरूद्वारा मंजीसाहिब, कालका चौंक, मिक्सी चौंक, शौर्य चौंक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस के होते हुए नारायण अस्पताल, सैक्टर-1, प्रेमनगर, सैक्टर-7 ग्लैक्सी मॉल से होते हुए भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुआ। चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, सह प्रभारी रेनु बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा, विधायक असीम गोयल,धुममन सिंह किरमिच, पुर्व विधायक डॉ पवन सैनी,मैहरचद चैयरमेन, विधायक घनश्याम अरोड़ा,,पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, अनुभव अग्रवाल, संदीप सचदेवा भी रोड़ शो शामिल रहकर कार्यकत्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। तिवारी ने कहा कि भाजपा इन चुनावों में विशेष एजेंडा लेकर उतरी है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य, संचार व गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए भाजपा अलग-अलग योजनाओं पर काम कर रही है।
30 को चुनाव परिणाम आते ही विपक्षियों की राजनैतिक दुकानदारी हो जाऐगी बंद
विधायक असीम गोयल ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी ओैर विभिन्न वार्डों के पार्षदों प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि प्रदेश के तीनों नगर निगमों में भाजपा की निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस व अन्य दलों के प्रत्याशियों का खाता भी नहीं खुल पाएगा और अपनी जमानतें बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। 30 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की राजनैतिक दुकानदारी बंद हो जाऐगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ अम्बाला में सक्रिय परिवारिक दल चुनाव के दिनों में बरसाती मेढक़ की तरह टरटर्राने लगते हैं जबकि उनका जनता के हितों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही तथाकथित सुपर सीएम कहलवाने वाले और उत्तरी हरियाणा का अपनी जेब में रखने वाले ये नेता अपने घर बैठ जाऐंगे।
उन्होनें कहा कि भाजपा ने जहां प्रदेश का तीव्र गति से विकास किया है। वहीं समाज के अंतिम छोर में रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से पिछले 6 वर्षों मेंं अकेले अम्बाला विधानसभा क्षेत्र के विकास पर हजारों करोड़ों रूपये की राशि खर्च की गई है। नए सरकारी भवनों का निर्माण शहर की सडक़ों के पुर्णनिर्माण पानी की निकासी के नालेां को निर्माण, कपड़ा मार्किट, जंडली व घेल में रेलवे अंडर ब्रिज, पेयजल सुविधा के विस्तार, बिजली व्यवस्था में सुधार, शिक्षा स्तर में सुधार सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। अम्बाला की जनता सरकार के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ठ है और भाजपा के मेयर प्रत्याशी सहित सभी 20 वार्डों पाष्र्दा प्रत्याशी भी भाी अंतर से जीत दर्ज करेंगे। प्रतिद्धंद्वियों को जनता की जरूरत केवल सत्ता प्राप्ति तक है, इसके बाद उन्हें जनता की परेशानियों व समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं, ऐसे लोग सत्ता का दुरूपयोग केवल अपने राजनैतिक स्वार्थों की सिद्धी के लिए करते रहे हैं। जो लोग अपनी पार्टियों के बगावत कर गए वे जनता के कैसे हो होंगे। समाज से नकारे जा चुके इन हताश-निराश नेताओं ने लाज बचाने के लिए अब अपने नए-नए राजनैतिक दल बना लिए, जिनका कोई वजूद नहीं है। न तो इन दलों के पास क्षेत्र के विकास को लेकर कोई योजना है न ही कोई नीति। ये केवल स्वार्थ सिद्धि व अपने हित साधने के लिए सत्ता का दुरूपयोग व सरकारी फंड की लूट की नीयत से चुनावी मैदान में उतरे हैं जबकि भाजपा क्षेत्र के उत्थान के लिए योजना बनाकर उतरी है। जनसमस्याओं को निवारण व क्षेत्र के विकास को गति देना भाजपा की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए जनता नगर निगम चुनावों में भाजपा मेयर प्रत्याशी डा.वंदना शर्मा व पार्षदों को बहुमत से जीताएं।
निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ करूंगी काम : डा.वंदना
भाजपा मेयर प्रत्याशी डा.वंदना शर्मा ने कहा कि नगर निगम में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करके लिए संकल्पित रहकर पारदर्शिता के साथ काम करेंगी। उन्होंने आज शहर वासियों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, महान स्वतन्त्रता सेनानी प.मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन के साथ-साथ क्रिसमिस की मुबाकरबाद दी व कहा कि महान नेताओं के मार्गदर्शन पर चलते हुए नगर निगम में भी पारदर्शी तरीके से निष्पक्षता से सेवाएं प्रदान की जाऐंगी। घर बैठे ही लोगों के निगम से जुड़े काम होंगे। जनता को निगम से जुड़े कामों के लिए बेवजह परेशान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाऐगी। भ्रष्टाचार व अव्यवस्था मुक्त नगर निगम बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उनके जीवन का हर क्षण जनसेवा के लिए समर्पित होगा।
पंजाबी बिरादरी ने दिया समर्थन,डा.सादिक बोले-हम सब भाजपा के साथ
पंजाबी बिरादरी विकास सभा ने नगर निगम चुनावों में भाजपा  प्रत्याशी डा.वंदना शर्मा व पार्षदों का खुला समर्थन करने का ऐलान किया है। वहीं, मिशन अस्पताल के डायरेक्टर डा.सुनील सादिक ने भी भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशियों को खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पूरा समाज भाजपा का समर्थन करता है। पूरा दिन भाजपा नेताओं की अलग-अलग जगहों पर बैठकों के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, कपड़ा मार्किट एसोसिऐशन, विभिन्न बाजारों की एसोसिऐशन ने भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया। वहीं, धर्मपाल  जैन (साहुकार)एस.ए.जैन सभा, पीकेआर स्कूल मैनेजमेंट एंड स्टाफ ने भी भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की है। इस मौके पर डा.संजय, गुरप्रीत कौर, सुरेश सहोता आदि ने संबोधित किया। मौके पर संजीव टोनी, अर्जुन शर्मा, अशोक कक्कड़, साहिल कक्कड़, गुरप्रीत कौर, राजेश गोयल, हरिनारायण चावला, अलका माकन, मनदीप राणा, उमा शर्मा, कृष्ण आनंद, अनिल गोयल, ज्योति बख्शी, शशि अग्रवाल, हरीश शर्मा, राजेश गोयल, नम्रता गौड़ , प्रकाश कौर, पुष्पा गुप्ता, मनदीप कौर, सोनिया मैहरा, अल्का माकिन, सरिता सैवल, सिसकंदर लाल, विपिन कपूर, प्रितम गिल सहित बड़ी तादात में कार्यकत्र्ता व लोग मौजूद रहे। मुशलिम समाज के गणमान्य लोगों ने भी कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं द्वारा अनदेखी के चलते भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉ वंदना शर्मा जी को समर्थन देने का एलान किया और मुस्लिम समुदाय का एक एक वोट भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉ वंदना शर्मा जी के खाते में जमा करवाने का आश्वासन दिया | मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नेताओं का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा जी ने समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया |
× Chat with Us!