असीम गोयल ने कांग्रेस, इनैलो, बसपा, एचडीएफ सभी को पछाड़ा, विकास कार्यों की ला दी विधायक ने सुनामी

असीम गोयल ने कांग्रेस, इनैलो, बसपा, एचडीएफ सभी को पछाड़ा, विकास कार्यों की ला दी विधायक ने सुनामी

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) :  अम्बाला शहर के लगातार दूसरी बार बने भाजपा विधायक असीम गोयल ने अम्बाला शहर में विकास कार्यों की गति को आसमान तक पहुंचा दिया। आज हर बिरादरी को असीम गोयल पूरा सम्मान दे रहे हैं। भगवान ने तो पांचो ऊंगलियां अलग अलग बनाई लेकिन असीम गोयल की राजनीति समाज से जुड़ी है वो हर बिरादरी का सम्मान कर रहे हैं। इस तरह का सम्मान छावनी में अनिल विज तो शहर में असीम गोयल कर रहे हैं। आज की तारीख में असीम गोयल ने विकास कार्यों की सुनामी ला दी। दिल खोलकर हर बिरादरी के काम कर रहे हैं। पार्क, धर्मशालाएं, चौक, सड़कें, नालियां, नाले यहां तक कल बाल्मीकि समाज के लिए एसी धर्मशाला का निर्माण शुरू करवाया जो 1966 को हरियाणा बना था आज तक अम्बाला शहर के किसी भी विधायक ने ऐसी पहल नहीं की। और यह बात लिखने में कोई अतिश्योक्ती नहीं होगी कि आज की घड़ी में असीम गोयल ने कांग्रेस, इनैलो, बसपा, एचडीएफ सबको पीछे धकेल दिया है। अब तो हर जगह असीम के किए कार्य नजर आने लग गए हैं और लोग अपने मुंह से यह बोलने लग गए हैं।
× Chat with Us!