निगम चुनाव में असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा का पलड़ा भारी : सर्वे

निगम चुनाव में असीम गोयल के नेतृत्व में भाजपा का पलड़ा भारी : सर्वे

अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज): निगम चुनाव कभी भी घोषित हो सकता है और उससे पहले ही अम्बाला शहर से मेयर पद के लिए व निगम पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए तैयारिया कर रहे है बहुत से नाम मेयर पद के लिए सामने आये और बहुत से नाम नगर निगम पार्षद के रूप में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के सामने आए l मैदान में अभी तक सिर्फ अमीषा चावला की घोषणा हुई है वहीं अपने आप को इंजीनियर बलबीर सिंह की धर्मपत्नी गुरमीत कौर भी मेयर पद की दावेदार बता रही है और 2005 से 2014 तक लगातार अम्बाला शहर से कांग्रेस के विधायक रहे विनोद शर्मा की जन चेतना पार्टी ने भी निगम चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है और चर्चाओं का बाजार गर्म है l या तो विनोद शर्मा की धर्मपत्नी शक्ति रानी मेयर का चुनाव लड़ेगी या विनोद शर्मा की पुत्रवधू चुनाव लड़ सकती है l वहीँ सत्ता दल पार्टी भाजपा की तैयारियां अंदर खाते पूरी हो चुकी है और नगर विधायक असीम गोयल के तूफानी दौरे इस बात का प्रमाण है मेयर पद के लिए भाजपा संदीप सचदेवा की धर्मपत्नी सैलजा या पूर्व विधायक वीना छिब्बर की पुत्रवधू अर्चना छिब्बर को मैदान में उतार सकती है वहीँ कांग्रेस अम्बाला में अभी गुटबाजी में बंटी हुई है लेकिन मेयर पद के लिए कांग्रेस राजेश मेहता की माता पूर्व पार्षद दर्शना मेहता,कांग्रेसी नेता रिंकू पुनिया की धर्मपत्नी व कांग्रेस के इशु गोयल की पत्नी मेघा गोयल व कांग्रेस के नगर परिषद के अध्यक्ष रहे हरीश सासन की धर्मपत्नी प्रवेश सासन में से किसी एक को कांग्रेस मैदान में उतार सकती है l ज्योतिकण टीम ने जमीनी स्तर पर सर्वे किया जिसमे भाजपा कि स्थिति मजबूत है और असीम गोयल के नेतृत्व में अम्बाला शहर में निगम चुनाव में भाजपा बाजी मारने की स्थिति में है और भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से होने की उम्मीद है l नगर में यह भी चर्चा है कि यदि अमीषा चावला को विनोद शर्मा की जनचेतना पार्टी अपना समर्थन देती है तो मुकाबला रोचक हो सकता है l लेकिन सर्वे में लोगो ने कहा कि पहले भी मेयर कांग्रेस का था और सरकार भाजपा की थी इसलिए आम लोगो को निगम कार्यालय में भाजपा-कांग्रेस की खींचतानी की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसलिए जनता इस बार भाजपा को ही जिताने के मूड में नजर आ रहहि है क्योंकि जनता को पता है कि अभी भाजपा सरकार के 4 वर्ष पड़े है और पिछले 6 वर्ष में असीम गोयल ने विकास की गंगा बहाई है और अम्बाला में ऐतिहासिक चौंकों का निर्माण करवाकर अम्बाला की शोभा में चार चाँद लगाये है और लोग यह सोचकर भाजपा को जितवाना चाहते है की केंद्र में भी भाजपा,हरियाणा में भी भाजपा और अगर निगम में भी भाजपा का मेयर होगा तो अम्बाला शहर विकास की बेहद तेजी से होगा l सर्वे में लोगो ने कहा कि दुसरे नम्बर पर कांग्रेस आगे रह सकती है l वहीँ निगम चुनाव में 2014 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके हिम्मत सिंह की भूमिका भी अहम हो सकती है l 2019 में हिम्मत सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर निर्मल सिंह को आजाद चुनाव लडवाया था लेकिन निर्मल सिंह ने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बना लिया लेकिन किसान आन्दोलन के दौरान हिम्मत सिंह ने निर्मल से दूरी बना ली और अब हिम्मत सिंह का नाता निर्मल सिंह से टूटे जैसा ही है जिसका भारी नुक्सान डेमोक्रेटिक फ्रंट को मेयर चुनाव में हो सकता है l लेकिन हिम्मत सिंह किसको समर्थन करते है उस उम्मीदवार को वोटों में कुछ फायदा मिल सकता है लेकिन सर्वे में यह तय है कि फिलहाल भाजपा अब तक सभी पार्टियों से आगे है l    
× Chat with Us!