अनिल विज विश्व कोरोना योद्धा बने,वैक्सीन का ट्रायल खुद पर कर विश्व के पहले स्वास्थ्य मंत्री बने

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज विश्व कोरोना योद्धा बने व कोरोना वैक्सीन का ट्रायल खुद पर कर विश्व के पहले स्वास्थ्य मंत्री बने

आज पूरा हरियाणा, पूरा भारत व पूरी बीजेपी अनिल विज के ऊपर गौरव महसूस कर रही है
शिव रंजन
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बारे में पूरे हरियाणा में यह कहा जाता है जिसका कोई नहीं उसका तो अनिल विज है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक संकट मोचक हनुमान जी धरती पर साक्षात हैं। वैसे ही अनिल विज हरियाणा की जनता के लिए भगवान हनुमान की तरह संकट मोचक हैं जहां कोरोना काल में अनिल विज एक योद्धा की तरह मैदान में रहे और उनके नेतृत्व में उनके तीनों मंत्रालय गृह, स्वास्थ व निकाय के अधिकारियों, कर्मचारियों, डाक्टरों ने अग्रणी पंक्तियों में जान की परवाह ना करते हुए लड़ाई लड़ी। और आज हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फिर साबित कर दिया कि वह हरियाणा की जनता के लिए संकट मोचक हैं। उन्होंने आज अम्बाला में सिविल हस्पताल में 70 साल की उम्र में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल जान की परवाह किए बिना अपने ऊपर किया।
अनिल विज आज विश्व कोरोना योद्धा तो बन ही गए बल्कि वह विश्व के पहले गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री बन गए जिन्होंने कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अपने ऊपर किया। आज पूरा हरियाणा पूरा भारत पूरी बीजेपी अनिल विज के ऊपर गौरव महसूस कर रही है। अनिल विज आज भारत मां के सच्चे सपूत बन गए। अनिल विज ने साबित कर दिया कि राजनीति उनके लिए धन कमाने का साधन नहीं बल्कि सेवा है। जैसा धार्मिक ग्रंथों में लिखा है नर सेवा नारायण सेवा। आज अनिल विज ने कोरोना वैक्सीन का अपने ऊपर सफल परिक्षण किया इसके लिए उन्हें अम्बाला की जनता कोटि कोटि नमन कर रही है। इधर अनिल विज सिविल हस्पताल में कोरोना की वैक्सीन का अपने ऊपर परिक्षण करवा रहे थे उधर पूरे हरियाणा की जनता अनिल विज की दीर्घायु की कामना कर रही थी। रोहतक पीजीआई के वीसी व अम्बाला के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भी रहे अनिल विज के साथ आईसीयू में मौजूद थे। इस अवसर पर तमाम भाजपा नेता  व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजदू थे।
× Chat with Us!