भाजपा डीलरों की पार्टी है: उदयभान

अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने कहा भाजपा डीलरों की पार्टी है और ये डील करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिहं हुड्डा के अतिविश्वसनीय साथी उदयभान ने कहा कि भाजपा सांसद व विधायकों की खरीद फरोख्त का काम करते हैं इनमें आधे तो उधार के हैं कुछ लोक दल के हैं कुछ कांग्रेस के हैं। उदयभान ने आज बड़ा ब्यान देते हुए बताया कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती। यही कारण है कि उन्होंने भाजपा को खरीद फरोख्त वाली पार्टी बताया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने कहा भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उदयभान ने कहा लोकतंत्र में अमित शाह ब्यान देते हैं कि इस बार उनकी ही हरियाणा में सरकार बनेगी कभी कहते हैं दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी। और ऐसे दावे बीजेपी के इलावा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं करती लेकिन बीजेपी को पता है कि वह ईवीएम में वह गड़बड़ करते है इसलिए इस तरह के दावे वह करते हैं। वहीं हरियाणा पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा में नायाब सरकार चल रही है जो बात लोगों को गुमराह करने वाली है जबकि आज हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।