पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी श्रीमती राजवती का दुखद निधन, अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे

‘‘हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया’’

अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सबसे बड़े भाई चौधरी इंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी श्रीमती राजवती का आज दुखद निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार आज 23 जून दिन सोमवार को शाम 6 बजे रामबाग शमशान घाट शीला बाई पास रोहतक में होगा। हुड्डा व उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने सभी दौरों को रद्द कर रोहतक पहुंच गए हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी पर राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोग पहुंच कर दिवंगत राजवती को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक डॉ. रघुबीर कादियान, विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला, पूर्व विधायक आनंद सिंह डांगी, करण सिंह दलाल, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद जय प्रकाश, सांसद सतपाल ब्रहमचारी, अशोक मेहता, वीरेंद्र शाह, बीरेंद्र सिंह डूमरखां, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, विधायक बीबी बत्रा, पूर्व सांसद शादीलाल बत्रा सहित कांग्रेस के नेता इंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर मौजूद थे। जैसे ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी व दीपेंद्र हुड्डा की ताई के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर आई तो रोहतक झज्जर, बहादुरगढ, गोहाना, सोनीपत सहित आस पास के इलाके के लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर पहुंचे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती के निधन पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह, कांग्रेसी नेता हिम्मत सिंह, विधायक कुरूक्षेत्र अशोक अरोड़ा, हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, पंडित पवन शर्मा, लवली शर्मा, गुलशन शर्मा, पत्रकार चंद्रशेखर धरणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भी श्रीमती राजवती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। समाचार लिखे जाने तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी।