अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज़)
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अदेशहनुसार व सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल के नेतृत्व में आज फुटबॉल स्टेडियम की सड़क के साथ कच्चे स्थान को आरसीसी से पक्का किया जाने का कार्य फारूक खालसा स्कूल के प्रिंसिपल आज्ञा पाल द्वारा आरम्भ किया गया जोकी 47 लाख की लागत से आरसीसी से बनाई जाएगी आरसीसी होने के बाद स्टेडियम में आने वाले दर्शको के लिए पार्किंग के लिए टाइल्स पर मार्किंग कर सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इस अवसर पर सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता ने कहा कि गृह एवं स्वस्थ्य मंत्री अनिल विज ने चौमुखी विकास कार्य करवा कर अम्बाला की तस्वीर बदल दी है उन्होंने कहा की स्टेडियम के पीछे वाली बैंक रोड का भी उन्होंने विकास कर अद्भुत बना दिया है।
उन्होंने बताया की जब गृह मंत्री इस सड़क से गुजरे तब उन्होंने सड़क के साइड में कच्ची जगह को देखा और उन्होंने तुरंत ही कच्ची जगह को आरसीसी से बनाने के आदेश दिए जिसका कार्य आज आरम्भ हो चुका है उन्होंने बताया की गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी को विकास की राह पर चला रहे है उन्होंने बताया की गृह मंत्री अनिल विज ने ट्रेफिक की व्यवस्था संभालने के लिए मल्टी लेवल पर्किंग भी बनवाकर दे रहे है जोकि लगभग तैयार हो चुकी है उन्होंने कहा की अम्बाला छावनी का प्र्तेक नागरिक गृह मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते है और जिस तरह से वह विकास कार्य कर अम्बाला की तस्वीर बदल रहे है।उन्होंने बताया की हमरी निगरानी समिति प्र्तेक विकास कार्य की गुडवत्ता का ख्याल रखेगी। वार्ड प्रधान आशीष अग्रवाल ने व वार्ड 30 के सभी निवासियो ने गृह मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, महामंत्री बीएस बिन्द्रा, मनसा देवी श्राइन बोर्ड सदस्य बलकेश वत्स, वार्ड प्रधान आशीष अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रधान विजया गुप्ता, उपप्रधान ललता प्रसाद, सुभाष शर्मा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पा वैश, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि बुद्धिराजा, बूथ प्रधान सुनीता अरोड़ा, ज्योति मीत, हर्ष मरवाह, साहिल अग्रवाल, राजकुमार प्रिंस, केपी सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी अभिकान्त वत्स ने दी।