ब्राह्मण समाज के दिग्गज एवं पूर्व पार्षद डॉ. वेद प्रकाश को गृह मंत्री अनिल विज व वीरेश शांडिल्य ने दी श्रद्धांजलि
अम्बाला : (JYOTIKAN.COM) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज बीपीएस प्लेटोरियम में पंडित डा. वेद प्रकाश पूर्व पार्षद को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। अनिल विज व शांडिल्य ने कहा वेद प्रकाश शर्मा का समाज में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। वो एक सच्चे समाजसेवी और जनभावनाओं का सम्मान करने वाले थे। इस अवसर पर नीलम शर्मा, देवदत्त शर्मा, अशोक जैन, परविंद्र परी, बलकेश वत्स, बीएस बिंद्रा, रमेश शर्मा, पंडित दीप लाल जयपुरी, बिजेंद्र चौहान, अभिकांत वत्स, अवतार नाथ शर्मा, हिंमाशु कुंज, चित्रा सरवारा, पूर्व पार्षद सुरेश त्रेहन सहित भारी तादाद में ब्राहमण समाज सहित धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने अनिल विज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।