गणतंत्र दिवस पर शक्तिरानी शर्मा ने नगर निगम में फहराया तिरंगा
अंबाला (JYOTIKAN.COM) अंबाला शहर नगर निगम कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अंबाला की पहली महिला मेयर शक्तिरानी शर्मा ने नगर निगम के पार्षदों के साथ नगर निगम परिषद में तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थिति को संबोधित करते हुए मेयर शक्तिरानी शर्मा ने गणतन्त्र दिवस के इतिहास से परिचित करवाया और गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गीत गाया गया। इस अवसर पर पार्षद राजेश मेहता, पार्षद मेघा गोयल, पार्षद रूबी, समाजसेवी गुरप्रीत सिंह शाना, पार्षद अमनदीप कौर, पार्षद सरदुल सिंह, अजैब सिंह, अशोक बूंदी, अंकित बंसल, राकेश मेहता, अनिल भाटिया, उमेश भार्गव, मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता सहित नगर निगम के कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।