‘सीएम नायब सैनी ने जनसभा में दावा किया लुधियाना वेस्ट में जीवन गुप्ता के नेतृत्व में कमल खिलना तय है’’
लुधियाना। (ज्योतिकण): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज लुधियाना के वेस्ट में भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। नायब सैनी ने कहा कि आज पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी व कांग्रेस से दुखी हो चुकी है और दिल्ली को भी आम आदमी पार्टी ने लूट कर खाया और लूट की दुकानदारी खोल कर रखी और दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में दिल्ली में ऐतिहासिक जनादेश दिया। और जो पोजिशन आम आदमी पार्टी की दिल्ली में थी उससे भी बदत्तर हालत आज पंजाब की है।
नायब सैनी ने आज लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में जीवन गुप्ता के पक्ष में दर्जनों जनसभाएं की और नायब सैनी ने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2027 के पंजाब विधान सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत तय है नायब सैनी ने कहा कि लुधियाना की जनता उपचुनाव जीतवाकर आप, कांग्रेस व अकाली दल का भाजपा को विकल्प बनाकर पूरे पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनने का संदेश देगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज सुबह से वह लुधियाना की जनता के बीच हैं और उन्होंने लुधियाना के जनता के व्यू और मन टटोल लिया है और लुधियाना उप चुनाव में भाजपा के जीवन गुप्ता की जीत को ऐतिहासिक बनाकर पंजाब की तमाम गैर भाजपाई पार्टियों को 2027 की फिल्म का ट्रेलर दिखाने का काम करेगी। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूटने का काम किया।
पंजाब में चिट्टे को बढ़ावा दिया, आतंकवाद को बढ़ावा दिया, भय व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया लेकिन जनता अब समझ चुकी है और लुधियाना का उप चुनाव में भाजपा के जीवन गुप्ता को जीता कर पंजाब की जनता मोदी को पुरस्कार देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू को जीतवाने की अपील की थी और कहा था कि वह रवनीत बिट्टू को बड़ा आदमी बना देंगे।
भले ही रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए लेकिन अमित शाह ने लुधियाना व पंजाब को शहीद मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते को केंद्रीय मंत्री बनाकर यह संदेश दिया कि केंद्र सरकार पंजाब की तरक्की अमन शांति को लेकर कितनी गंभीर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि आज उन्होंने जो जीवन गुप्ता के पक्ष में जनसभाएं की उसमें यह तय हो गया कि लुधियाना वेस्ट में जीवन गुप्ता के नेतृत्व में कमल खिलना तय है।