अंबाला। (ज्योतिकण): कुछ तो है नायब सैनी में भगवान का दिया हुआ चमत्कार जो नायब सैनी एक मिनट में किसी को अपना बना लेता है किसी का बन जाता है जैसे नायब सैनी पहले चाहे भाजपा जिलाध्यक्ष था चाहे मंत्री रहा चाहे कुरूक्षेत्र के सांसद बने लेकिन नायब सैनी में कभी बदलाव नहीं आया और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नायब सैनी में कोई बदलाव नहीं आया ऐसा लगता है कि नायब सैनी में अहंकार, घमंड, इगो मतलब परस्ती की कोई चीज नहीं डाली बस नायब सैनी तो प्यार बांटते चलो की नीति पर चल रहे हैं
यही कारण है कि नायब सैनी कांग्रेस की हवा चलने के बाद भी अपने व्यवहार से और कुछ समय के मुख्यमंत्री पद पर रहकर किए कार्याें की वजह से कांग्रेस को पीछे धकेल सत्ता में भाजपा को वापस लेकर आए। आज मुख्यमंत्री नायब सैनी अनिल विज के छावनी निवास पर आए और उनका हाल चाल जाना क्योंकि अनिल विज को चोट लगने के कारण उनके पांव में फ्रैक्चर हो गया।
नायब सैनी डेढ़ घंटा से ज्यादा अनिल विज के निवास पर रूके, परिवार से मिले, भाइयों से मिले अनिल विज की भाभियों से मिले और नायब सैनी परिवार में ऐसे घुल मिल गए और वह भूल गए कि वह मुख्यमंत्री हैं यही नहीं इसी बीच अनिल विज की नातिन अनन्या को भी नायब सैनी ने गोद में बिठाकर प्यार दुलार दिया और नाना की भूमिका में नजर आए और इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी अनिल विज के दामाद अतुल महेंद्रू व अनिल विज की भतीजी भारती महेंद्रू से मिले और उन्हें भी आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर राजिंदर विज, कपिल विज ने भी मुख्यमंत्री नायब सैनी का खूब सम्मान किया और मुख्यमंत्री ने परिवार की मौजूदगी में कहा कि अनिल विज जैसा नेता भाजपा के पास होना भाजपा के लिए गर्व की बात है। अनिल विज की नातिन भी मुख्यमंत्री नायब सैनी की गोद में ऐसे प्यार लेती रही जैसे वह अपने नाना अनिल विज से लेती है। नायब सैनी ने अनिल विज के समस्त परिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर अभिकांत वत्स, अजय बवेजा, राजीव डिंपल, बीएस बिंद्रा, बलकेस वत्स, सहित भाजपा के छावनी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।