नायक फिल्म में भी एक दिन का सीएम बनाया गया था याद है दुष्यंत जी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के छोटे बेटे एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला जिनकी सोच अपने दादा पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल से मेल खाती है और देश के ऐसे पहले विधायक बन गए जिन्होंने तीन किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ हरियाणा की विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में हो रही गुंडागर्दी, लूटपाट, हत्याओं को लेकर ब्यान दिया था कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाए वह बदमाशों का ऐसा ईलाज कर देंगे कि बदमाश याद रखेंगे और अभय सिंह चौटाला के इस ब्यान पर नायब सैनी का बोलना या भाजपा का बोलना तो समझ आता है और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभय सिंह चौटाला को जवाब देना बनता है लेकिन तू कौन मैं खांम खां या यूं कहो बेगानी शादी में अब्दूल्ला दीवाना मतलब बड़ा स्पष्ट है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के बड़े पोते दुष्यंत चौटाला ने अपने चाचा के खिलाफ ब्यान दिया और कहा कि अभय चौटाला फिल्मी डायलॉग मार रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सैनी से दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला की इच्छा पूरी की जाए उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री बना दिया जाए।

वैसे तो दुष्यंत चौटाला का अपने चाचा अभय सिंह के खिलाफ ब्यान बनता ही नहीं था क्योंकि यह ब्यान इनेलो प्रमुख अभय सिंह ने हरियाणा में बढ़ रही हत्याओं को लेकर दिया चलो ब्यान दुष्यंत ने दिया है क्या दुष्यंत चौटाला की बात भाजपा या नायब सैनी मान लेंगे क्या दुष्यंत चौटाला एक दिन के लिए अभय सिंह को मुख्यमंत्री बनवा सकते हैं अगर नहीं बनवा सकते हैं तो फिर चाचा के खिलाफ ब्यान देकर दुष्यंत चौटाला ने चर्चा में आना चाहा लेकिन दुष्यंत चौटाला भूल गया कि नायक फिल्म में अमरीश पुरी ने अभिनेता अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनाया था नतीजा नायब सैनी को भी पता है, अभय सिंह को भी पता है और जनता को भी पता है।