भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे पार्षद हितेश जैन को मंदीप राणा ने कैसे बिठा दिया सांसद रेखा शर्मा के साथ?

‘‘हितेश जैन चीकू के खिलाफ जैन स्कूल की जगह गैर कानूनी तरीके से बेचने के कारण भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं फिर उसके बावजूद भी भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा ने भाजपा की सांसद रेखा शर्मा की छवि क्यों खराब करनी चाही यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है’’

अंबाला। (ज्योतिकण): ऐसा लगता है अंबाला भाजपा के जिलाध्यक्ष मंदीप राणा भाजपा को मजबूत नहीं करना चाहते बल्कि भाजपा जिलाध्यक्ष होते हुए भी टीम असीम के रूप में ही काम करना चाहते हैं भाजपा जाए भाड़ में शायद मंदीप राणा की यही सोच है। अगर मंदीप राणा की यह सोच न होती तो वह उसी दिन भाजपा की अंबाला शहर की पहली मेयर सैलजा सचदेवा के खिलाफ टीम असीम की सार्वजनिक ब्यानबाजी के बाद अनुशासनहीनता करने पर सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा व अन्य को नोटिस जारी कर देते लेकिन मंदीप राणा खुद टीम असीम हैं इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकता और लगातार भाजपा अध्यक्ष होते हुए मंदीप राणा भाजपा को कमजोर करने का काम कर रहा है।

यही नहीं राष्ट्रीय व स्थानीय मीडिया अंबाला शहर के भाजपा पार्षद हितेश जैन चीकू का एस.ए जैन स्कूल में करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार करने पर खबरें लगा रही है लेकिन आज तक मंदीप राणा ने भाजपा के पार्षद व टीम असीम हितेश जैन चीकू को नोटिस तक देना ठीक नहीं समझा और गत दिनों भाजपा की राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा अंबाला शहर आई हुई थी और मंच पर रेखा शर्मा के साथ पूर्व मंत्री संतोष सारवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार मौजूद थे वहीं भ्रष्टाचार के आरोपों को झेल रहे भाजपा पार्षद व टीम असीम के सदस्य हितेश जैन चीकू रेखा शर्मा के साथ मंच पर बैठे नजर आए और मंदीप राणा भाषण देते नजर आए क्या भाजपा की सांसद को नहीं पता कि हितेश जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा को तो पता है कि हितेश जैन चीकू के खिलाफ जैन स्कूल की जगह गैर कानूनी तरीके से बेचने के कारण भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं फिर उसके बावजूद भी भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा ने भाजपा की सांसद रेखा शर्मा की छवि क्यों खराब करनी चाही यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है। और अगर ज्योतिकण गलत खबर छाप रहा है और भाजपा पार्षद व टीम असीम हितेश जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है तो इस खबर को झूठा बताकर ज्योतिकण को कानूनी नोटिस जारी करके देख लें ताकि भाजपा सांसद रेखा शर्मा को व जनता को सच्चाई पता चल सके।