भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा का प्रदेश महासचिव बनना तय!
अम्बाला (ज्योतिकण न्यूज) :सुरेश भट्ट जो हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री के रूप में लम्बी सेवाएं देकर उत्तराखंड चले गए उन्हें आज भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का महासचिव बनाया है और भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की कभी भी भाजपा प्रदेश महासचिव के रूप में घोषणा हो सकती है। हालांकि प्रदेश महासचिव की दोड़ में एक आरएसएस का नेता है और दूसरा खट्टर के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव का नाम चल रहा है लेकिन भाजपा हाईकमान संजय शर्मा के नाम की घोषणा कभी भी कर सकती है। संजय शर्मा लम्बे समय से भाजपा के प्रवक्ता के रूप में सफल सेवाएं पार्टी को दे रहे हैं। भाजपा ने कई विधानसभा क्षेत्रों में संजय शर्मा की प्रभारी के रूप में सेवाएं लीं। इस बारे संजय शर्मा से बात करनी चाही तो वह उपलब्ध नहीं हो सके।