अंबाला। (ज्योतिकण): 2024 विधानसभा चुनावों में पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के मुकाबले में कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके परविंदर परी को जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का पारिवारिक सदस्य बताया जाता है वहीं परविंदर परी का कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी परविंदर परी को कांगे्रस का कर्मठ कार्यकर्ता मानते हैं और जब राहुल गांधी पैदल यात्रा कर रहे थे तो अंबाला में हजारों युवाओं, महिलाओं के साथ परविंदर परी ने राहुल गांधी का स्वागत किया था और उनके साथ पैदल चले।
अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला राहुल गांधी ले चुके हैं और इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने अंबाला छावनी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परविंदर परी को कांगे्रस कमेटी की तरफ से यमुनानगर जिला का आॅब्जर्वर बनाया है और लगातार परविंदर परी यमुनानगर में कांग्रेस की बैठकें ले रहे हैं और आज यमुनानगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद का आज यमुनानगर में कांग्रेस आॅब्जर्वर परविंदर परी ने जोरदार स्वागत किया और इस मौके पर कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद के साथ तकरीबन तीन घंटे आॅब्जर्वर परविंदर सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों से बैठक हुई और उसके बाद परविंदर परी ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूती के लिए तैयार रहने की अपील की और परविंदर परी ने कहा कि जल्द ही यमुनानगर सहित पूरे हरियाणा में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। परविंदर परी ने बताया कि आज राहुल गांधी ने कांग्रेस आॅब्जर्वरों से बातचीत की।
यमुनानगर के तमाम वरिष्ठ नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता परविंदर परी की मेहनत से संतुष्ट व खुश हैं और कांग्रेस हाईकमान भी परविंदर परी को पूरा सम्मान दे रही है और गत दिनों अंबाला छावनी में आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आॅब्जर्वर विजय इंद्र सिंगला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे जहां उनका परविंदर परी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया था और विजय इंद्र सिंगला ने हजारों लोगों के बीच परविंदर परी को मेहनती व कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता बताया। फिलहाल कांग्रेस पार्टी में परविंदर परी का कद बढ़ रहा है और परविंदर परी अंबाला लोकसभा क्षेत्र में दिन रात मजबूत कर रहे हैं।