प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई हस्तियों ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। बृहस्पतिवार को राहुल 55 साल के हो गए। पीएम मोदी ने राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’

लेह जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को दिल्ली लौटा दिया गया। उड़ान संख्या 6ई2006 विमान दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। बाद में इसकी दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। वहीं हैदराबाद से तिरुपति जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट की सूचना पर विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान की आपात लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया। वहीं हैदराबाद से तिरुपति जा रहे स्पाइसजेट के विमान एसजी 2696 की तकनीकी खराबी आने के बाद वापस हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के लेह में उतरने के लिए परिचालन प्रतिबंधों के कारण इसे वापस  दिल्ली लौटना पड़ा। पायलट वापस दिल्ली लौट आया। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। इस बीच यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।