‘‘कुमारी सैलजा ने कहा कि अब फिर कांग्रेस कार्यकर्ता के दिल में एक तड़प पैदा कर चुके हैं राहुल गांधी या यूं कहो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक चिंगारी भर दी है’’
‘‘राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में कांग्रेस मोदी का विकल्प बन कर उभरेगी’’
‘‘राहुल गांधी की सोच सत्ता में आने की नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर कांगे्रस जगाना है’’
‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा दादी इंदिरा व पिता राजीव के निधन के बाद भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी देश की 140 करोड़ जनता की ढाल बने हुए हैं और समूची भाजपा व मोदी व शाह के जुल्म भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित श्रीमती सोनिया गांधी को डरा नहीं पाए’’
अंबाला। (ज्योतिकण): मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और मेरा गुट और गु्रप सिर्फ कांग्रेस पार्टी है और मुझे वही लोग अच्छे लगते हैं, वही कांग्रेसी अच्छे लगते हैं जिनको कांग्रेस और हाथ के निशान से प्यार है यह शब्द अंबाला की पूर्व सांसद सिरसा की वर्तमान कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने ज्योतिकण से विशेष बातचीत करते हुए कहे। कुमारी सैलजा ने कहा मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकती कि मैं कांग्रेस को गुटबाजी में बांट दूं ऐसी कल्पना करना भी मेरे व मेरे संस्कारों के खिलाफ है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज कांग्रेस को कुछ चुनिंदा लोगों ने गुटबाजी के दलदल में धकेलने का काम किया लेकिन समय बलवान है और अब समूची कांग्रेस को राहुल गांधी की बात समझ आने लग गई है और अब कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी ताकत व पकड़ बनाते हुए आगे बढ़ रही है। 2004 व 2009 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कैबिनेट में मंत्री रही कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने हजारो किलोमीटर यात्रा कर खून पसीने से कांग्रेस को मजबूत किया और आज भारत सरकार में कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है जिसमें राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बहुत बड़ा योगदान है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि अब फिर कांग्रेस कार्यकर्ता के दिल में एक तड़प पैदा कर चुके हैं राहुल गांधी या यूं कहो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक चिंगारी भर दी है और यह चिंगारी कश्मीर से कन्याकुमारी तक आने वाले समय में कांग्रेस को पूरे देश में सत्तासीन करेगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 में कांग्रेस मोदी का विकल्प बन कर उभरेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का सम्मान करेन वाली, कार्यकर्ताओं के दुख सुख में शामिल होने वाली कुमारी सैलजा ने कहा कि अगर कांग्रेस ने इस देश पर दशकों तक राज किया उसका कारण कार्यकर्ता हैं और आज राहुल गांधी बिना किसी भय के कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं राहुल गांधी की सोच सत्ता में आने की नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर कांगे्रस जगाना है।
सैलजा ने कहा कि कांगे्रस का इतिहास कुर्बानियों से भरा है आजादी की लड़ाई से लेकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी है जिसमें दो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी को खोया है और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह ने पंजाब में आतंकवाद का सफाया कर शहादत दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा दादी इंदिरा व पिता राजीव के निधन के बाद भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी देश की 140 करोड़ जनता की ढाल बने हुए हैं और समूची भाजपा व मोदी व शाह के जुल्म भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित श्रीमती सोनिया गांधी को डरा नहीं पाए। कुमारी सैलजा ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केंद्र सहित तमाम राज्यों में सत्तासीन होगी।