मंत्री विज की मांग, अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो का हो संचालन

हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो ट्रेन के संचालन की मांग की है। संबंधित मांग को लेकर मंत्री विज ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी।

अनिल विज ने बयान जारी करके बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। यहां कामकाज व व्यापार को लेकर प्रतिदिन हरियाणा और पंजाब के लोग आते-जाते हैं, मगर चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र विकल्प सड़क मार्ग है।

सड़क मार्ग पर भी वाहनों की भीड़ रहती है, इसलिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए यहां मेट्रो रेल के संचालन की आवश्यकता है। वहीं, ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान मिलना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है।