अंबाला। (ज्योतिकण): किसानों के मसीहा कहलाने वाले देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पोते एवं हरियाणा में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला इस देश में पहले ऐसे विधायक बन गए जिन्होंने किसान आंदोलन में किसानों के हक में विधानसभा पद से इस्तीफा दे दिया था लोग अगर मोहल्ले के प्रधान का चुनाव जीत जाएं और उस पद से इस्तीफा देने के लिए कह दिया जाए तो नहीं छोड़ते और अभय सिंह चौटाला ने किसानों के हक में हरियाणा की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। और देश में अपना कद अपने दादा देवीलाल जैसा बनाया।
गर्म स्वभाव और जुबान के धनी और विधानसभा में अकेले गरजने वाले अभय सिंह चौटाला से सरकार भी थरथर कांपती थी और कांपती है और अधिकारी तो अभय सिंह चौटाला सत्ता में हो या विपक्ष में लेकिन उनका डंका बजता रहता है आज अभय चौटाला ने हरियाणा में बढ़ रही वारदातों पर बड़ा ब्यान देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी देकर देखों अगर हरियाणा में एक भी बदमाश नजर आ जाए।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे और इनेलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का यह ब्यान सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया और अभय सिंह चौटाला का यह ब्यान कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दो हरियाणा में एक भी बदमाश नजर नहीं आएगा। इस ब्यान से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को काफी तकलीफ हुई होगी क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास गृह मंत्रालय भी है और जिस तरह हरियाणा में गैंगस्टर हत्याएं कर रहे हैं इससे हरियाणा सरकार की छवि आम जनमानस में धूमिल हो रही है।
और अभय सिंह चौटाला ने ऐसे समय में सरकार के खिलाफ यह ब्यान देकर आग में घी का काम कर दिया और इसमें कोई दोराय नहीं कि अभय सिंह चौटाला जुबान के धनी हैं और जो कहते हैं वो करने में सक्षम हैं और उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों के हक के लिए इस्तीफा देकर पूरे विश्व में एक बार चौधरी देवीलाल को जीवित कर दिया था।