केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर , नायब सैनी ने ‘गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना’ (GHAVP) की प्रगति की समीक्षा की

आज हरियाणा के फतेहाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर में उत्तर भारत के पहले परमाणु संयंत्र, ‘गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना’ (GHAVP) की प्रगति की समीक्षा की यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना न केवल हरियाणा एवं उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि स्वच्छ और सतत ऊर्जा समाधान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाएगी GHAVP जैसी परियोजनाएं भारत को 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्य प्राप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में दूरदर्शी कदम है।