पति ने ली पत्नी की जान: चरित्र पर करता था शक, रात को झगड़े के बाद सुबह घोंटा गला; सिरसा का मामला

गणेश शर्मा ने अपनी बेटी शादी मीरपुर कॉलोनी निवासी मक्खन के साथ की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने 12वीं पास की है और बेटा नाैवीं क्लास में है। छुट्टियों के चलते बेटा और बेटी अपनी मौसी के पास गांव हंजीरा गए हुए थे। घर पर पति पत्नी अकेले थे।

सिरसा की मीरपुर कॉलोनी में चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मक्खन सिंह मौके से भाग गया।मृतका के पिता गणेश शर्मा के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  पुलिस को मृतका के परिजनों ने सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार गणेश शर्मा ने अपनी बेटी शादी मीरपुर कॉलोनी निवासी मक्खन के साथ की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने 12वीं पास की है और बेटा नाैवीं क्लास में है। छुट्टियों के चलते बेटा और बेटी अपनी मौसी के पास गांव हंजीरा गए हुए थे। घर पर पति पत्नी अकेले थे। दोनों घर पर चारपाई पर सोए हुए थे। रात को दोनों में आपस में झगड़ा हुआ और अलसुबह के समय पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतका के परिजनों को फोन कर भाग गया। जैसे ही घटना का पता आसपास के लोगों को लगा वहां पर जमावड़ा लग गए।

पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मक्खन मैकेनिक है। पत्नी का शव पुलिस को चारपाई पर बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम करने के बाद हत्या के असल कारणों को पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

× Chat with Us!