कोरोना ने बहुत कुछ हमसे दूर किया व कई जीवन भर साथ चलने वाली शिक्षाएं भी दे डाली !

2020 की खट्टी मिट्ठी यादों के साथ 2021 का होगा स्वागत

अम्बाला (JYOTIKAN.COM): आज 2020 का आखिरी दिन है और पूरा देश 2020 की कुछ खट्टी मिट्ठी यादों के साथ 2021 का स्वागत करेगा। वैसे तो इस साल के खत्म होने का सब इंतजार कर रहे थे पर इस वर्ष कोरोना ने भारत में दस्तक दी और इस वायरस ने बहुत कुछ हमसे दूर कर लिया और वायरस नहीं कुछ शिक्षाएं भी इंसानियत से जुड़ी हुई दे डाली। इस वर्ष कई अभिनेताओं का निधन हुआ, कहीं राजनीतिक उठा पटक हुई। सबको यही डर सताता रहा कि कहीं हम कोरोना पॉजीटिव ना हो जाएं। कई महीने तो अर्थ व्यवस्था भी देश की खराब हो गई थी पूरे देश में कर्फयू लग गया था व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य सरकारों ने बड़ी सूझ बूझ से इस वर्ष लोगों को जागरूक करने में व जान बचाने में अहम भूमिका अदा की। अगर बात अम्बाला की करें तो कोरोना काल में बहुत सी नई चीजें देखने को मिली व राजनेताओं में भी इंसानियत दिखाई दी व अम्बालावासी राजनेताओं के मानवीय चेहरे के कायल हो गए वहीं इस वर्ष अम्बाला ने प्रसिद्ध उद्योगपतियों को भी खोया व इसी वर्ष अम्बाला में पहली महिला मेयर चुनी गई। और रफेल अम्बाला आने से भी पूरे विश्व में अम्बाला का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिया गया। आईए एक नजर में देखें 2020 की कुछ खट्टी मिट्ठी यादें :-
× Chat with Us!