विधायक शक्ति रानी शर्मा के बड़े भाई व पूर्व मंत्री चंद्र कुमार का दुखद निधन:अंबाला। (ज्योतिकण): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला शहर के दो बार विधायक और हरियाणा सरकार में बिजली एवं पर्यावरण मंत्री विनोद शर्मा के साले व कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा के बड़े भाई चंद्र कुमार भनोट का निधन हो गया।
बवेजा हॉस्पिटल में विजीलेंस रेड से इंडियन मैडिकल एसोसिएशन में रोष
शहीद के माता पिता को एक करोड़ की राशि व गैस एजेंसी दे सरकार
चंद्र कुमार भनोट मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं। निधन की सूचना मिलते ही शक्ति रानी शर्मा परिवार सहित जबलपुर के लिए रवाना हो गए। शक्ति रानी शर्मा के बड़े भाई चंद्र कुमार भनोट के निधन के बाद कालका व अंबाला के लोग बड़ी संख्या में विनोद शर्मा के चंडीगढ़ व अंबाला शहर निवास पर पहुंचे।
दिवंगत चंद्र कुमार के भांजे कार्तिकेय शर्मा हरियाणा के सांसद हैं और उनकी छोटी बहन शक्ति रानी शर्मा भाजपा की कालका की विधायक हैं। चंद्र कुमार भनोट के दुखद निधन पर ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, जयपाल शर्मा, हरियाणा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण, कांगे्रस केपूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर, सरपंच मदन मोहन घेल, हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, राकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, ज्योतिकण न्यूज इंडिया के प्रमुख शिव रंजन, अंबाला के पूर्व मेयर रमेश मल, गोल्डी शर्मा, एसडी गौतम, पूर्व तहसीलदार टीआर गौतम, रिटायर आईएएस आईसी सांगवान, ने चंद्र कुमार भनोट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।