शहर की जनता की इच्छा विनोद शर्मा फिर से विधायक बने: वीरेश शांडिल्य: ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के निवास पर देश के ब्राहामण समाज के परौधा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा का जोरदार स्वागत
अंबाला। (ज्योतिकण): पूर्व केंद्रीय मंत्री व देश की राजनीति व ब्राहामण समाज के परौधा पंडित विनोद शर्मा का आज ब्राहामण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष



अम्बाला के सरकारी स्कूल में चलाया नशा अभियान
DTP ने जग्गीके अवैध निर्माण पर पीलापंजा चलाकर FIR दर्ज क्योंनहीं करवाई?
इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं 2005 से 2014 तक अंबाला शहर के विधायक रहे पंडित विनोद शर्मा को माता की चुनरी व भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर एसपी भनोट, गोल्डी शर्मा, हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, महिन्द्र धीमान, सुरेंद्र पाल केके, मनीष पासी, नवरत्न गर्ग, बंटी शर्मा, कुलप्रीत सिंह, मदन मोहन घेल, मनोज गोयल, राकेश मेहता, शिव रंजन, संजय लाकड़ा, सुशील गोयल, मोनू चावला, कन्नू शर्मा, राजन ढींगरा, बीएस साहनी, भूषण कुमार, नीलम शर्मा, संगीता वालिया, पंकज शर्मा, संजीव सेठ सहित भारी तादाद में ब्राहामण समाज के सदस्य मौजूद थे।
ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अंबाला को जो पहचान विश्व के मानचित्र पर विनोद शर्मा ने अंबाला शहर का विधायक होते दी ऐसी पहचान विनोद शर्मा जैसा व्यक्तित्व ही कर सकता है जिनका ध्येय नर सेवा नारायण सेवा है।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 1966 के बाद विनोद शर्मा ने 2005 में विधायक बनकर अंबाला से पिछड़ेपन का धब्बा धोया और अंबाला से भय, भ्रष्टाचार खत्म कर अंबाला को विकासशील बनाया, नहरी पानी दिया और हजारों पढ़े लिखे बेरोजगारों को सरकारी रोजगार देकर यह साबित किया कि विनोद शर्मा अंबाला के संकट मोचक हैं।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि लोग 2029 में विनोद शर्मा को पुन: विधायक बनाने की बाट जोह रहे हैं और जनता में एक ही चर्चा है कि विनोद शर्मा का दस साल का कार्यकाल गोल्डन समय था और 2005 से 2014 तक कुंभ स्नान अंबाला की जनता ने किया। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 2014 से 2024 का समय अंबाला की जनता के लिए अभिशाप से कम नहीं था
उन्होंने विनोद शर्मा को आश्वासन दिया कि वीरेश शांडिल्य उनके हनुमान हैं और उनके लिए दुश्मन की लंका को आग लगाने को हर वक्त तैयार हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा 2029 में विनोद शर्मा अंबाला शहर के विधायक होंगे और फिर अंबाला में गुंडागर्दी, भय, भ्रष्टाचार खत्म होगा और विनोद शर्मा के राज में हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी और हर सिर को छत मिलेगा।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने वीरेश शांडिल्य की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और विनोद शर्मा ने कहा कि वीरेश शांडिल्य में भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद जैसा जज्बा है और देश में आतंकवाद के खिलाफ बेखौफ होकर लड़ रहे हैं। उन्हें अंबाला ही नहीं पूरे हरियाणा व देश के ब्राहामणों को व भारत मां से प्यार करने वालों को वीरेश शांडिल्य पर गर्व है।