टीम असीम पार्षद जनता को बताएं कि उनके वार्डों में बरसाती पानी रूका: संदीप सचदेवा ने मेहनत की उन्हें यश मिले अपयश मिले यह भगवान ने देखना है क्योंकि भगवान कृष्ण कहते हैं कर्म कर फल की इच्छा न कर
आज सैलजा सचदेवा की मेहनत के चलते अंबाला शहर के लोगों के घरों व दुकानों में पानी ने कोई नुकसान नहीं किया
हालांकि अंबाला शहर के निगम अधिकारियों ने आम जनमानस में मेयर सैलजा सचदेवा व भाजपा की छवि खराब करनी चाही और जैसी सफाई मेयर सैलजा सचदेवा चाहती थी वैसी निगम अधिकारियों ने नहीं होने दी जिस पर भाजपा सरकार को संज्ञान लेना चाहिए
खासकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को इस पर गंभीर संज्ञान लेना चाहिए कि जिस सैलजा सचदेवा को जितवाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला में रैलियां की उसी सैलजा सचदेवा को निगम अधिकारियों ने नीचा भी दिखाया और अंबाला शहर बरसात से डूबे ऐसी साजिश रची
नायब सैनी सरकार के अधिकारी मेयर को क्यों नीचा दिखा रहे हैं?
मंत्री अनिल विज के छोटे भाई की तबीयत बिगड़ी फोर्टिस में उपचाराधीन
अंबाला। (ज्योतिकण): शहर में मेयर सैलजा सचदेवा व उनके पति संदीप सचदेवा की चर्चाएं हो रही है कि दोनों की मेहनत रंग लाई और अबकी बार बरसात का पानी लोगों के घरों व दुकानों में नहीं घुसा।
बरसात के पानी के कारण किसी का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ और बरसात रूकते ही पानी निकल रहा है जिसका श्रेय अंबाला शहर की जनता मेयर सैलजा सचदेवा व उनके पति संदीप सचदेवा को दे रही है।
25 मार्च को पदभार ग्रहण करते ही सैलजा सचदेवा ने रूके नालों की खुदाई शुरू करवा दी थी और ऐसी ऐसी जगह जेसीबी चलवा दी थी जिसकी जानकारी अंबाला शहर के नगर निगम व पूर्व विधायक असीम गोयल को भी नहीं थी और अबकी बार बरसात से लोगों में डर नहीं नजर आ रहा है क्योंकि झमाझम बारिश हो रही है और बारिश रूकते ही पानी निकल रहा है या फिर मेयर के आदेशों से पंप लगे हुए जिससे पानी की निकासी जोरों से हो रही है।
अंबाला शहर की पहली भाजपा मेयर सैलजा सचदेवा ने अंबाला शहर की जनता ने भाजपा की छवि को आसमान पर लगा दिया वहीं अब टीम असीम के पार्षदों को भी सोशल मीडिया पर आकर जनता को बताना चाहिए कि क्या उनके वार्डों में बरसाती पानी रूका या बरसाती पानी ने उनके वार्डों में कोई नुकसान किया क्योंकि अंबाला शहर में अगर पानी की निकासी हो रही है
तो उसका कारण आज की डेट में असीम गोयल नहीं बल्कि अंबाला शहर की मेयर है जिन्होंने दिन रात मेहनत की और अबकी मानसून में बारिश से आम जनमानस का नुकसान नहीं होने दिया लेकिन बड़ी बात यह है कि टीम असीम गु्रप के पार्षद क्या अपनी मेयर सैलजा सचदेवा के पक्ष में ब्यान देंगे कि उनकी मेहनत रंग लाई, भाजपा की अंबाला शहर की पहली मेयर सैलजा सचदेवा का चर्चा आज पूरे शहर में है भले ही कलम सैलजा सचदेवा के पास है लेकिन दिन रात की मेहनत उनकेपति संदीप सचदेवा की है
आज खबर लिखे जाने तक भी झमाझम बारिश हो रही है लेकिन उस बारिश का कोई नुकसान आम जनता को नहीं पहुंच रहा। आम लोगों का कहना है कि जन प्रतिनिधि हो तो सैलजा सचदेवा व संदीप सचदेवा जैसा। फिलहाल भाजपा के अंबाला शहर के पार्षदों को गु्रप बाजी से ऊपर उठकर अंबाला शहर की मेयर को सम्मानित करना चाहिए क्योंकि मेयर सैलजा सचदेवा या उनके पति के हाथ में बरसात को रोकना नहीं है यह तो कुदरत की देन है। बरसात जब अपनी आई पर आती है तो तबाही मचाती है
लेकिन अंबाला शहर में अजीब माहौल है टीम असीम के लोग चाहते थे अबकी बार भारी बारिश हो ताकि मेयर व उसके पति का जुलूस शहर में निकले और उनके सफाई के वायदे खोखले साबित हो लेकिन यश अपयश, हानि-लाभ, जीवन मरण विधि हाथ है इसलिए संदीप सचदेवा ने मेहनत की उन्हें यश मिले अपयश मिले यह भगवान ने देखना है क्योंकि भगवान कृष्ण कहते हैं कर्म कर फल की इच्छा न कर।
मेयर सैलजा सचदेवा को भाजपा ने टिकट दिया और भारी बहुमत से जीतीं और जीतने के बाद लगातार जनता के बीच में हैं और मेहनत कर रहे हैं और आज अंबाला शहर के लोग जब मेयर सैलजा सचदेवा के दफ्तर जाते हैं तो ऐसा महसूस होता है जैसे वह अपने घर में आ गए हों और आज सैलजा सचदेवा की मेहनत के चलते अंबाला शहर के लोगों के घरों व दुकानों में पानी ने कोई नुकसान नहीं किया।
हालांकि अंबाला शहर के निगम अधिकारियों ने आम जनमानस में मेयर सैलजा सचदेवा व भाजपा की छवि खराब करनी चाही और जैसी सफाई मेयर सैलजा सचदेवा चाहती थी वैसी निगम अधिकारियों ने नहीं होने दी जिस पर भाजपा सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। खासकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को इस पर गंभीर संज्ञान लेना चाहिए कि जिस सैलजा सचदेवा को जितवाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला में रैलियां की उसी सैलजा सचदेवा को निगम अधिकारियों ने नीचा भी दिखाया और अंबाला शहर बरसात से डूबे ऐसी साजिश रची।
लेकिन सैलजा सचदेवा के तेजतर्रार पति संदीप सचदेवा ने जैसे तैसे कर अपने प्रभाव से सफाई कर्मचारियों को साथ लिया और अंबाला शहर को डूबने से बचाया। आज अंबाला शहर की जनता बरसात को इंज्वाय कर रही है।