अब तो थाने चौकियों में डर हो गया काम कर नहीं तो ओपी सिंह आ जाएगा: अगर इंसान जिंदा है तो उसका जिंदा रहना नजर आना चाहिए और अगर आप समाज को जगाने के लिए मुहिम छेड़ रहे हैं तो जनता आपको नमन करने के लिए तैयार बैठी है।
रेप के झूठे मुकदमें दर्ज करने वालों पर कड़ा एक्शन लें डीजीपी ओपी सिंह
दिल्ली बम ब्लास्ट के विरोध में ATFI के सदस्यों ने जलाया पाकिस्तान का झंडा
आज हरियाणा की जनता नायब सैनी को बधाई दे रही है कि उन्होंने शत्रुजीत कपूर की जगह एक ऐसा डीजीपी हरियाणा को दिया जो हरियाणा की जनता का नौकर बनकर काम कर रहा है इस बात को हरियाणा के वर्तमान डीजीपी ओपी सिंह ने साबित कर दिया कि वह पब्लिक सर्वेंट हैं और पब्लिक के हितों के लिए लड़ाकू भी हैं, अपराधियों पर, गैंगस्टरों पर बिजली की तरह गिरेंगे।
आज हरियाणा पुलिस व खाकी की कीमत ओपी सिंह ने आसमान की बुलंदियों पर पहुंचा दी जहां पुलिस कर्मियों को लोगों से संसदीय भाषा में बात करने क आदेश दे रहे हैं वहीं उन्हें वर्दी पाने का सलीका भी सीखा रहे हैं
और अब तो हरियाणा के थाने चौकियों में अधिकारियों पर डर बैठ गया है कि यही खौफ हो गया है कि कब डीजीपी ओपी सिंह आ जाए अब तो हरियाणा पुलिस वेल मैंनटेंन लगती है और पुलिस को ओपी सिंह ने लोगों को न्याय देने के लिए मजबूर कर दिया यही नहीं कि वह जनता के हित को देख रहे हैं, पुलिस का भी सुरक्षा बन रहे हैं और थाने चौकियों में पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों को तमाम सुख सुविधा देने के आदेश दे चुके हैं।
ओपी सिंह जैसे डीजीपी अगर हर राज्य में हों तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम राज बनाने का सपना चंद दिनों में पूरा हो सकता है। जिस तरह की मुहिम डीजीपी ओपी सिंह ने छेड़ी हुई है ऐसे डीजीपी को तब तक एक्सटेंशन देते रहना चाहिए जब तक राज्य अपराध मुक्त न हो जाएं। ऐसे डीजीपी बिरला पैदा होते हैं जिनके शब्दों में इंसानियत झलकती है। मैं ओपी सिंह की मां को नमन करता हूं जिनकी कोख से उन्होंने जन्म लिया।