मंत्री अनिल विज भाजपा को कमजोर करने वालों पर भड़के: अनिल विज जैसे नेक ईमानदार नेताओं की वजह से वर्कर जीवित है अन्यथा जब से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है भाजपा के मंत्री व विधायक धक्के खा रहे हैं’’
राहुल गांधी 2029 में देश के PM होंगे देश की जनता ले चुकी है फैसला: परी
SP अंबाला ने सब इंस्पेक्टर को बलदेव नगर थाना के SHO पद से हटाया
अंबाला। (ज्योतिकण): हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री जो अंबाला या हरियाणा नहीं बल्कि देश के तेजतर्रार नेताओं में पहचान रखते हैं आज फिर एक हरियाणा की राजनीति में भूचाल मचा दिया और एक ऐसा ट्वीट कर डाला जिससे हरियाणा की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया।
अनिल विज जो हरियाणा में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और हरियाणा में एक मात्र ऐसे सातवीं बार विधायक हैं जो हरियाणा में सरकार बनने के बाद लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने का सौभाग्य रखते हैं।
आज अनिल विज ने अपनी ही पार्टी भाजपा को लेकर जिसके वह समर्पित सिपाही हैं और अक्सर अनिल विज कहते हैं भाजपा अगर मुझे चपरासी भी बना दे तो भी वह तैयार हैं उसी भाजपा को कमजोर करने वालों के खिलाफ अनिल विज ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘अंबाला छावनी में कुछ लोग समांनांतर भाजपा चला रहे हैं
जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है, कमेंट बॉक्स में लिखे कि हम क्या करें। पार्टी को बहुत नुकसान हो रहा है’’। अनिल विज के ट्वीट ने चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली की राजनीति हिला दी आखिर वह कौन ऊपर वाले लोग हैं जो भाजपा को अंबाला छावनी में कमजोर करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। अनिल विज को कमजोर समझने वाले बहुत बड़ी गलत फहमी पाले हुए हैं।
अनिल विज का लोहा भाजपा नेता ही नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल, ओम प्रकाश चौटाला व हरियाणा का समूचा विपक्ष मानता है। अनिल विज का यह ट्वीट ऊपर वालों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा।
कुर्सी का मतलब यह नहीं कि अपनी ही पार्टी का नाश किया जाए जिस भाजपा को आज पूरे देश व विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलंदिया दी है। आज अनिल विज जैसे नेक ईमानदार नेताओं की वजह से वर्कर जीवित है अन्यथा जबसे तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है भाजपा के मंत्री व विधायक धक्के खा रहे हैं।