बिहार में मोदी मैजिक: आज बिहार में मतगणना हो गई है और भाजपा और उसका गठबंधन प्रचंड बहुमत से जीत गया है। हालांकि लालू प्रसाद परिवार व कांग्रेस आश्वत थी कि राजद व कांगे्रस गठबंधन की सरकार बनेगी हालांकि मतगणना से एक दिन पूर्व लालू प्रसाद यादव परिवार व कांगे्रस ने यह कहना शुरू कर दिया था कि अगर भाजपा ने गड़बड़ी न करवाई तो बिहार में कांग्रेस गठबंधन की जीत तय है।
रेप के झूठे मुकदमें दर्ज करने वालों पर कड़ा एक्शन लें डीजीपी ओपी सिंह
दिल्ली बम ब्लास्ट के विरोध में ATFI के सदस्यों ने जलाया पाकिस्तान का झंडा
लेकिन मोदी मैजिक ने मोदी की सुनामी ने और गृह मंत्री अमित शाह ने चाणक्य बनकर लालू प्रसाद यादव व उसके परिवार और कांगे्रस को धूल चटा दी और पूरे देश में यह संदेश दे दिया कि आज भी मोदी की जलवा सिर चढ़ कर बोल रहा है और लोग मोदी से प्यार करते हैं, लोग मोदी की जनहित वाली नीतियों से प्यार कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रचार कर रही है वोट चोर-गद्दी छोड़ और देश की जनता भाजपा को हर राज्य में प्रचंड बहुमत दे रही है जिससे यह बात स्पष्ट हो रही है कि आज देश में मोदी की नीति को जनता स्वीकार कर चुकी है आज भाजपा पर विपक्ष आरोप लगाता है कि जात पात की राजनीति करते हैं लेकिन हर जाति के लोग अब भाजपा के फूल से प्यार करने लग गए हैें, भाजपा के सहयोगी दलों से प्यार करने लग गए हैं।
आरोप लगाने से कोई दागदार नहीं हो जाता। कोई सोलिड सबूत आज तक विपक्ष मोदी के खिलाफ नहीं दे पाया और देश का अंतिम नागरिक मोदी की नीतियों का लुप्त उठा रहा है कम से कम आज मोदी के राज में न तो कोई भूखा सोता है न ही ईलाज के अभाव से मरता है यहां तो अब फुटपाथों की जगह मोदी ने गरीब लोगों को अपनी छतें दे दी है फिर मोदी मैजिक क्यों न चले।
कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ कोई मजबूत सबूत 2029 से पहले देना होगा अन्यथा 2029 में भी भाजपा का बनना तय है।