टांगरी नदी में मिला युवक का शव: मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं

टांगरी नदी में मिला युवक का शव: मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं: महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सुबह के समय स्थानीय लोग नदी में जा रहे थे तो उनकी नजर सरकंडों के बीच पड़े युवक के शव पर पड़ी थी।

राष्ट्रपति ने राफेल से उड़ान भरी: 30 मिनट तक आसमान में बिताया समय

गृह मंत्री न होेने पर भी हरियाणा की जनता को अनिल विज से मिलता है इंसाफ

अंबाला कैंट के टांगरी नदी स्थित विश्वकर्मा नगर में सरकंडों के बीच वीरवार सुबह 9 बजे एक युवक का शव मिला। मृतक का शव सरकंड़ों के बीच कीचड़ में था। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें शव के पास से कुछ दवाइयां मिली थी।

हालांकि पुलिस ने इन दवाओं की पुष्टि नहीं की। शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फॉरेेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

सुबह के समय स्थानीय लोग नदी में जा रहे थे तो उनकी नजर सरकंडों के बीच पड़े युवक के शव पर पड़ी थी। डायल-112 के बाद महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।